ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस Vrushika Mehta बनेंगी दुल्हन, विदेशी बॉयफ्रेंड संग ले रहीं सात फेरे

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 19, 2022, 01:36 PM IST

TV actress Vrushika Mehta Wedding plan Details : अभिनेत्री वर्णिका मेहता की कुछ महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए सौरभ से मुलाकात हुई थी। इसी के कुछ वक्त बाद ही सौरभ के होमटाउन अहमदाबाद में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के बीच वर्णिका मेहता ने सगाई कर ली थी।

Vrushika Mehta Engaged to a Toronto Based Engineer: आखिरी बार टीवी सीरियल ये तेरी गलियां और इश्कबाज में नजर आ चुकीं वर्णिका मेहता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि वर्णिका मेहता जल्द शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। टीवी स्टार वर्णिका मेहता ने टोरंटो के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर सौरभ घेड़िया से सगाई की है। अभिनेत्री वर्णिका मेहता की कुछ महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए सौरभ से मुलाकात हुई थी। इसी के कुछ वक्त बाद सौरभ के होमटाउन अहमदाबाद में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के बीच वर्णिका मेहता ने सगाई कर ली थी।

vrushika mehta

vrushika mehta

वर्णिका ने बताया, 'मैं एक बहुत ही प्राइवेट पर्सन हूं और मुझे अपने जीवन के बारे में बात करना पसंद नहीं है। मैं डिटेल में नहीं जाना चाहती, लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि मुझे सौरभ मिले...। वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और टोरंटो में रहते हैं। हमने अपने माता-पिता के आशीर्वाद से 11 दिसंबर को सगाई की थी।'

End of Feed