टीवी मसाला

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम आशीष कपूर को कथित रेप के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Ashish Kapoor arrested on alleged rape charges: टीवी एक्टर आशीष कपूर को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक पुलिस ने अभिनेता को कथित रेप के मामले में पुणे से गिरफ्तार किया है। आशीष कपूर को अरेस्ट करने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है।

Image

Image Source: X Account

Ashish Kapoor arrested on alleged rape charges: टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर आशीष कपूर को लेकर 4 सितंबर की सुबह बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो आशीष कपूर को कथित रेप मामले में गिरफ्तार किया गया है। आशीष कपूर (Ashish Kapoor) को पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया है। आशीष कपूर पर यह मामला पुलिस ने नेशनल कैपिटल के सिविल लाइंस थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने आशीष कपूर पर आरोप लगाते हुए बताया कि अभिनेता ने दिल्ली में एक हाउस पार्टी के दौरान उनके साथ बाथरूम में मारपीट की थी। यह घटना अगस्त के दूसरे हफ्ते की है। महिला द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी थी।

पुलिस ने यह बताया है कि महिला शुरुआत में कई लोगों के नाम लिए थे लेकिन बाद में उन्होंने अपने बयान में बदलाव किया। शुरुआत की शिकायत में आरोप यह था कि आशीष ने कुछ लोगों के साथ मिलकर महिला के साथ रेप किया था। बाद में यह बयान बदला गया और महिला ने आशीष कपूर पर ही रेप का आरोप लगाया। पुलिस इस मामले में लीगल ओपिनियन भी ले रहे हैं। पुलिस इस मामले की बड़ी ही बारीकी से जांच कर रही है।

सीनियर पुलिस ऑफिसर ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बताया कि उन्होंने आशीष कपूर को गोवा में ट्रेस किया था। जब पुलिस गोवा पहुंची तो आशीष कपूर वहां से भाग गए थे। इसके बाद उन्हें पुलिस ने पुणे में अरेस्ट किया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article