ये रिश्ता क्या कहलाता है 15 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: स्टार प्लस (Star Plus) का सुपरहिट टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है काफी लम्बे समय से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। ये रिश्ता क्या कहलाता है ( Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के मेकर्स दर्शकों के सामने ऐसे-ऐसे ट्विस्ट एंड टर्न्स पेश करते हैं कि वो इसका एक भी एपिसोड मिस नहीं करते हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड की बात करें तो इसमें भी दर्शकों को कई सारे मजेदार ट्विस्ट्स देखने को मिले। जहां महिमा और कायरव ने एक-दूसरे के साथ सारे गिले-शिकवे दूर किए तो वहीं अभिमन्यु को अक्षरा से स्पेशल गिफ्ट मिला। ये सारी चीजें पिकनिक के दौरान हुईं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड की शुरुआत अक्षरा और अभिमन्यु के साथ होती है, जो ये फैसला लेते हैं वो महिमा और कैरव को समझाएंगे कि दोनों पिकनिक पर चलें। अभिमन्यु कायरव से बात करने के लिए जाता है तो अक्षरा महिमा से बात करने के लिए जाती है। अभिमन्यु कायरव से अनीषा के बारे में बात करता है। अक्षरा महिमा को चुपके-चुपके दोनों की बात सुनवाती है। बात करते-करते कायरव भावुक हो जाता है और बताया है कि उसे इस बात का दुख है कि वो अनीषा और महिमा को नहीं बचा पाया। जब महिमा कायरव के मुंह से ये बातें सुनती है तो वो काफी दुखी हो जाती है और उसे बुरा भी लगता है।
कायरव बताया है कि वो महिमा का दुख बांटना चाहता है और रोने लगता है। कायरव का दर्द देखकर महिमा कहती है कि पूरी फैमिली एक साथ पिकनिक मनाएगी। कायरव और महिमा के बीच दूरियां मिटते देखकर अभि-अक्षु खुश हो जाते हैं। महिमा और कायरव गिले-शिकवे दूर करने के बाद फैमिली एक्टिविटी में हिस्सेदारी लेना शुरू कर देते हैं। इन्हें देखकर घर के लोग खुश हो जाते हैं।
