Anurag Dobhal Wants to quit show: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इन दिनों देखा जा रहा है कैसे कंटेस्टेंट एक दूसरे की धज्जियाँ उड़ाने में लगे हुए हैं। साथ ही हर हफ्ते सलमान खान कंटेस्टेंट को झाड़ते हुए नजर आते हैं। इसी के साथ हाल ही में अनुराग डोभाल और बिग बॉस के बीच जंग देखने को मिली, जो काफी चौंका देने वाली है। साथ ही कंटेस्टेंट घर छोड़ने को भी तैयार हो गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।
दरअसल कुछ दिनों से अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) सलमान खान समेत मेकर्स पर पक्षपात होने का आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में बिग बॉस (Bigg Boss 17) को गुस्सा आ जाता है, जिसके चलते वो अनुराग को कहते हैं की आप क्रांति की मशाल बन जो सभी के कान भर रहे हैं। मैं आपको बता दूं की यहां कोई भी ऑडिशन और सेट के बाहर लाइन में लग कर नहीं आया है। साथ ही जानकारी के लिए बता दूँ अंकिता और विक्की की तरह आपके घरवालों को भी शो में आने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने ऑफर रिजेक्ट कर दिया था।
आखिर में बिग बॉस 17 कहते हैं की आप अपना रोना धोना करते रहिये अब मेरा वार भी जरूर आएगा ये वादा रहा। ऐसे में अनुराग खुद तंग आ जाते हैं और कहते हैं की भाड़ में गया बिग बॉस।मैं पैसे तो फिर भी कमा लूंगा लेकिन वो लोग नहीं। जिनकी वजह से मैं आया हूं इस शो में। ऐसे में वो कहते हैं की मैं शो छोड़कर जाना चाहता हूं, ये मेरा अंतिम फैसला है।
