Vivian Dsena Wife Nouran Aly Showers Love On Jhanak New Lead Actress Twinkle Arora: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'झनक' में जनरेशन लीप आने वाला है, जिसके बाद शो से जहां पुराने कलाकारों की छुट्टी हो जाएगी। वहीं नए स्टार्स 'झनक' का हिस्सा बनकर कदम रखेंगे। शो के लिए अभी तक अर्जित तनेजा, रिया शर्मा और एक्ट्रेस ट्विंकल अरोड़ा (Twinkle Arora) का नाम सामने आया है। सीरियल में ट्विंकल अरोड़ा की एंट्री तो लगभग पक्की हो चुकी है। उनके करियर की नई पारी के लिए विवियन डीसेना की पत्नी नौरान अली ने उनपर जमकर प्यार भी लुटाया है। नौरान अली (Nouran Aly) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह ट्विंकल अरोड़ा को ढेर सारी शुभकामनाएं देतीं नजर आईं।
नौरान अली (Nouran Aly) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्विंकल अरोड़ा (Twinkle Arora) की तस्वीर साझा की और कैप्शन में उन्हें अपनी चौथी बेटी जैसी बताया। नौरान अली ने ट्विंकल अरोड़ा पर प्यार लुटाते हुए कहा, "ये केवल दोस्त नहीं है, न केवल बहन है, सिर्फ परिवार भी नहीं है। मेरे लिए ये मेरी चौथी बेटी जैसी है। इनके लिए मेरा प्यार बहुत स्पेशल है और हां मैं इनकी बहुत बड़ी फैन हूं। मैं इन्हें हीरे की तरह दोबारा चमकते हुए देखने के लिए बेताब हूं, वहां देखने के लिए जहां से ये नाता रखती हैं- ऑनस्क्रीन। मेरी मल्टी-टैलेंटेड खूबसूरत गर्ल। ढेर सारी शुभकामनाएं। एक रानी की तरह धूम मचा दो।"

बता दें कि ट्विंकल अरोड़ा (Twinkle Arora) ने सीरियल 'उडारियां' मे ंविवियन डीसेना के साथ काम किया था। तब से ही उनकी और नौरान अली की दोस्ती भी काफी अच्छी हो गई है। 'बिग बॉस 18' के वक्त जब नौरान अली भारत आई थीं तो वह ज्यादातर वक्त ट्विंकल अरोड़ा के साथ ही रहती थीं। वहीं 'झनक' की बात करें तो सीरियल से जल्द ही हिबा नवाब, कृषाल आहूजा और चांदनी शर्मा का किस्सा खत्म होने वाला है।
