Vivian Dsena Dinner Date With Family: कलर्स टीवी का कंट्रोवर्सी शो 'बिग बॉस 18' का हिस्सा रह चुके विवियन डीसेना इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शो में विवियन डीसेना को करण वीर मेहरा से हारना पड़ा था, जिसके चलते उन्हे फर्स्ट रनरअप का स्थान मिला। अब बिग बॉस खत्म होने के बाद एक्टर वापिस से परिवार की जिम्मेदारी उठाने में जुट गए। सोशल मीडिया पर विवियन ने कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो अपनी बेटियों और पत्नी संग डिनर डेट पर गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए तस्वीरें।
टीवी एक्टर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की जिसमें वो अपनी तीनों बेटियों संग और पत्नी नौरान अली संग डिनर कर रहे हैं। इस बीच विवियन अपनी दोनों सौतेली बेटियों संग जमकर मस्ती करते हुए नजर आए। डिनर टेबल पर तरह-तरह के पकवान रखे हुए थे। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के फाइनलिस्ट रह चुके विवियन डीसेना ने खुद की बेटी लयान को हवा में उठाकर खूब मजे किए। विवियन का ये फैमिली रीयूनियन देख फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। बता दें शो खत्म होने के कुछ दिन बाद अब विवियन आखिरकार अपने घर 'मिस्र' चले गए हैं।
इन खूबसूरत तस्वीरों को कैप्शन देते हुए विवियन ने लिखा कि 'फाइनली घर, अपने परिवार उर लव वन्स के साथ क्वालिटी टाइम इन्जॉय कर रहा हूँ। इस भरपूर आनंद और खुशी को और भी अधिक संभालकर और एंब्रेस करना सीख लिया है।' इसी के साथ कुछ समय पहले विवियन की पत्नी नौरान अली ने अपने पति के लिए सप्राइज़ पार्टी रखी थी। ये पार्टी तब सुर्खियों में आई जब इसमें करण वीर मेहरा को न्योता नहीं दिया गया था।
