Vivian Dsena Blessed With Baby Boy: टीवी एक्टर विवियन डीसेना अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखने के लिए जाने जाते हैं. एक्टर की पत्नी नूरान अली सिर्फ बिग बॉस में दिखी थीं. वह अपनी पत्नी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं. शायद ही कोई जानता होगा कि विवियन की पत्नी नूरान प्रेग्नेंट थीं और अब कपल ने फाइनली फैंस को गुड न्यूज दे दी है. विवियन डीसेना दूसरी बार पिता बन गए हैं. विवियन और नूरान पहले एक बेटी का स्वागत किया और अब उन्हें एक बेटा हुआ है. ये गुड न्यूज खुद विवियन डीसेना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.
पिता बनने के बाद विवियन डीसेना ने किया पोस्ट
विवियन डीसेना ने पिता बनने के बाद एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैंस को बेटा होने की गुड न्यूज दी है. इस पोस्ट मे विवियन ने चंद शब्दों में लिखा कि कुछ समय के लिए गुमनामी में चले गए… और इसका एक कारण भी था. कुछ कहानियां घोषित नहीं की जातीं, उन्हें पहले जिया जाता है. खामोशी ने ही सब कुछ कह दिया… राज्य और भी बड़ा हो गया… और इस बार, एक राजकुमार है.' इस पोस्ट के साथ विवियन डीसेना हैशटैग में बेबी बॉय और न्यूज बिगनिंग यानी नई शुरूआत लिखा है. विवियन के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस खूब बधाइयां दे रहे हैं. विवियन को रुबीना दिलैक, भारती सिंह समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी है. वहीं, फैंस के कमेंट्स की भी झड़ी लग गई है.
कब हुई थी विवियन डीसेना की शादी?
बता दें कि विवियन डीसेना ने बहुत ही गुपचुप तरीके से नूरान अली से शादी की थी. कपल ने शादी के बारे में इंडिया में किसी को नहीं बताया था. बाद में विवियन की तरफ से ही पता चला था कि विवियन बहरीन में शादी कर चुके हैं और वहीं पत्नी नूरान अली संग रहते हैं. इस शादी के लिए उन्होंने मुस्लिम धर्म को भी अपना लिया. विवियन ने नूरान की पहली शादी के दो बेटियों को भी अपनाया. वहीं, शादी के बाद विवियन और नूरान के भी एक बेटी हुई. आज के समय में विवियन और नूरान चार बच्चों के माता पिता हैं.
