टीवी मसाला

Divyanka Tripathi संग तलाक की अफवाहों पर विवेक दहिया ने उगला सच, बोले- इस काम को मैंने ही चुना है...

Vivek Dahiya Open Up On Divorce Rumors With Divyanka Tripathi: टीवी के चर्चित एक्टर विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी की तलाक की अटकलें भी एक वक्त पर काफी लगने लगी थीं। लेकिन अब इन अफवाहों पर विवेक दहिया ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस सिलसिले में कहा कि मैंने इस काम को खुद चुना है।

Image

दिव्यांका त्रिपाठी संग तलाक की अफवाहों पर बोल विवेक दहिया

Vivek Dahiya Open Up On Divorce Rumors With Divyanka Tripathi: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया इंडस्ट्री की चहेती जोड़ियों में शामिल हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने साल 2016 में शादी रचाई थी। उनकी केमिस्ट्री और अंदाज को दर्शक भी खूब पसंद करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा हुआ है कि दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) तलाक जैसी अफवाहों का शिकार बन गए हैं। हालांकि कपल ने इस तरह की अफवाहों से भी बखूबी डील किया है। वहीं हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिये इंटरव्यू में विवेक दहिया ने अपने और दिव्यांका त्रिपाठी की तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने बताया कि वह जिस तरह की इंडस्ट्री में हैं, वहां अक्सर ऐसी चीजें होती रहती हैं लेकिन अब इन बातों से उन्हें जरा भी फर्क नहीं पड़ता है। विवेक दहिया ने दिव्यांका त्रिपाठी संग आई तलाक की अफवाहों पर कहा, "जब मैंने और दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने शादी का फैसला किया था, तब भी काफी बातें बनाई जाती थीं। कुछ लोग हमारे मुंह पर बातें बनाते थे तो कुछ लोग पीठ पीछे।" तलाक की अफवाहों पर विवेक दहिया ने जवाब दिया, "हां ऐसी बातें होती रहती हैं। लेकिन अब इन चीजों से मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। मैंने खुद को पहले से ज्यादा मजबूत बना लिया है। मैंने लाइफ का वो चरण भी देखा है जहां मैंने बहुत कुछ सीखा है। मुझे ये भी एहसास हो चुका है कि पब्लिक फिगर होने के नाते आपको लेकर कुछ न कुछ बातें तो होती रहेंगी।"

विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "हम ऐसी इंडस्ट्री से हैं जहां हमें लेकर कुछ न कुछ बातें होती रहेंगी। इस काम को मैंने ही चुना है। अब मैं इन सारी चीजों को बहुत समझदारी से हैंडल करता हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article