टीवी मसाला

दिव्यंका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया को लग गई थी शराब की लत, लॉकडाउन में हुआ था बुरा हाल

Vivek Dahiya Was Addicted To Alcohol: टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के पति विवेक दहिया ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासा किया। एक्टर ने बताया कि कैसे लॉकडाउन के समय में उन्हे शराब पीने की लत लग गई थी जिसके चलते उन्हे एक बुरे दौरा से गुजरना पड़ा था।

Image

Vivek Dahiya Was Addicted To Alcohol

Vivek Dahiya Was Addicted To Alcohol: टीवी दुनिया के पसंदीदा कपल में से एक दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया अक्सर शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरे पोस्ट कर फैंस को कपल गोल्स देने से नहीं थकते। इस बीच अभी हाल ही में एक्ट्रेस के पति विवेक ने एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुन सभी शॉक हो गए क्यूंकी किसी को यकीन नहीं हुआ कुछ ऐसा हुआ था। विवेक ने बताया कि कोविड के समय लॉकडाउन की वजह से उन्हे शराब पीने की लत लग गई थी। ऐसे में एक्टर को थेरपी लेनी पड़ी थी।

शार्दूल पंडित के पॉडकास्ट पर विवके दहिया (Vivek Dahiya) पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने अपने लॉकडाउन एक्सपीरिएंस की बात करते हुए शराब की लत का खुलासा किया। दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के पति कहते हैं 'मैं बहुत ट्रैवल करता था जिसके चलते मेरे पापा ने सलाह दी कि मुझे ड्रिंक कलेक्ट करनी चाहिए। खरीदते-खरीदते बहुत अच्छा क्लेशन बन गया लेकिन हमने कभी उसे हाथ नहीं लगाया था। लॉकडाउन के समय में मैं हर रात गिलास लेकर बैठता और अच्छा कंटेन्ट देखते हुए पीता था। कोविड आया तो मुझे अचानक से लगा कि अगर मुझे कुछ हो गया तो इन बोतलों का क्या होगा।'

विवेक ने आगे बताया कि 'धीरे-धीरे ये लाइफस्टाइल बन गया जिसके चलते मेरी सेहत पर असर पड़ने लगा था। शराब की लत ने शरीर का मेटाबोलिज़्म खराब ही नहीं बल्कि मेरा पेट भी बाहर निकले लगा। मुझे नींद में दिक्कत होने लगी, वर्क आउट छूटने लगा और मैं ये नहीं चाहता था कि मैं शराबी बनूँ। इस आदत से बाहर निकलने के लिए मैंने थेरपी, मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ शुरू की। आज के समय में मैं एक अनुशासन वाला आदमी बन चुका हूँ।' साल 2016 में विवेक और दिव्यंका ने सात फेरे लिए थे। दोनों की मुलाकात सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article