कमाई के मामले में नहीं है ऊर्फी‌ जावेद का कोई जवाब, बॉलीवुड सेलेब्स भी इस टीवी एक्ट्रेस के सामने हैं पानी कम 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2022, 05:52 PM IST

Urfi Javed: बिग बॉस ओटीटी फेम ऊर्फी जावेद अपने बोल्ड और अतरंगी आउटफिट्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में एक पॉपुलर फोटोजर्नलिस्ट ने यह खुलासा किया है कि ऊर्फी जावेद कई बॉलीवुड सेलेब्स से ज्यादा कमाती हैं।

Urfi Javed Makes More Than Bollywood Celebs: अपने बोल्ड और अतरंगी कपड़ों से लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाली अदाकारा ऊर्फी जावेद लाइमलाइट में रहना पसंद करती हैं। लेकिन अपने अजीबोगरीब कपड़े की वजह से टीवी एक्ट्रेस लोगों के निशाने पर आ जाती हैं। भले ही अपने बोल्ड आउटफिट्स की वजह से ऊर्फी जावेद अक्सर ट्रोल होती रहती हैं लेकिन कमाई के मामले में उनका कोई जवाब नहीं है। हाल ही में जाने-माने फोटोजर्नलिस्ट Viral Bhayani ने यह खुलासा किया है कि ऊर्फी जावेद कई बॉलीवुड सेलेब्स से ज्यादा कमाई करती हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए विरल ने कहा कि 'अभी ऊर्फी जावेद कई बॉलीवुड एक्टर से ज्यादा कमाई करती हैं। मेरी बहन भी मुझसे पूछती हैं कि हम क्यों उन्हें ज्यादा कवर करते हैं। लेकिन वह काम कर रही हैं।' ऊर्फी जावेद को देखकर सच में यह लगता है कि वह बॉलीवुड सेलिब्रिटी से ज्यादा ग्रेंड लाइफ जीती हैं। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, ऊर्फी जावेद की तस्वीरें किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की तस्वीरों से ज्यादा दाम पर बिकती हैं।

End of Article