अंडरगारमेंट पहनना भूल गईं उर्फी जावेद? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2022, 04:55 PM IST

Urfi Javed forgot to wear an undergarment: उर्फी जावेद नए फोटो में ब्रा और एक ट्रांसपेरेंट कपड़ा लपेटे दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस का ब्रालेट एनिमल शैल से तैयार किया गया है...

Urfi Javed forgot undergarment: उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस के कारण सेंसेशन बन चुकी हैं और सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उर्फी अपना लेटेस्ट लुक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी ने अपनी ड्रेस को यूनिक बनाया है। इस लुक में उर्फी जावेद ब्रा और एक ट्रांसपेरेंट कपड़ा लपेटे दिखाई दे रही हैं। खास बात ये हैं कि उर्फी की ये कोई नॉर्मल नहीं बल्कि बेहद खास ब्रालेट है। एक्ट्रेस ने इसे समंदर किनारे पाई जाने वाली एनिमल शैल से तैयार किया है। एनिमल शैल को कलर कर एक्ट्रेस ने ब्रा तैयार की है। अब इस बिंदास अंदाज के लिए उर्फी जावेद को ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उन्होंने अंडरगार्मेंट्स नहीं पहने हैं। इन कमेंट्स पर उर्फी जावेद ने प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने न्यूड रंग के अंडरगारमेंट्स पहने थे, लोग को अपना दिमाग यूज करने और आंखें चेक कराने की जरूरत है।

End of Article