ऊर्फी जावेद ने मुनव्वर फारूकी से किया अपने प्यार का इजहार, बोलीं- अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ दो 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 11:47 PM IST

Uorfi Javed Said I Love You To Munawar Faruqui: ऊर्फी जावेद को आज गैलेक्सी ड्रेस में देखा गया जिसमें वह कहर ढा रही थीं।‌ इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से ऊर्फी जावेद ने मुनव्वर फारूकी को‌ आई लव यू कह दिया। 

Uorfi Javed Said I Love you To Munawar Faruqui: ऊर्फी जावेद जो अपने बोल्डनेस से आग लगाती रहती हैं, उन्होंने फेमस काॅमेडियन मुनव्वर फारूकी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह मुनव्वर फारूकी को पसंद करती हैं और चाहती हैं कि मुनव्वर अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़कर उनके पास आ जाएं। हालांकि, ये बात उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा। दरअसल, ऊर्फी जावेद पैपराजी के सामने अपने नए गैलेक्सी ड्रेस में थीं और उन्हें बता रही थीं कि कैसे उन्होंने ये ड्रेस बनाई और कैसे वह गैलेक्सी से इसके लिए इंस्पायर हुईं। पैपराजी हर बार उनसे मुनव्वर फारूकी को‌ लेकर सवाल करती है,‌ जिस वजह से तंग आकर उन्होंने पहले कहा कि क्या मुनव्वर ने पैपराजी को पैसे दिए हैं। बाद में उन्होंने यह भी‌ कहा‌ कि‌ उन्हें मुनव्वर पसंद हैं। इसी दौरान उन्होंने बताया कि उनका एक गाना भी आने वाला है, जिसके लिए उन्होंने कल पूरी रात शूटिंग की। मुनव्वर फारूकी के साथ काम करने को लेकर उन्होंने कहा कि अगर कोई ऑफर आएगा तो वह जरूर काम करेंगी।

End of Article