संविधान के निर्माता बीआर अंबेडकर की कहानी पर्दे पर, जल्‍द शुरू होने वाला है नया धारावाहिक 'एक महानायक'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2019, 12:07 PM IST

संविधान के न‍िर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की कहानी पर्दे पर आने वाली है। एंड टीवी के नये सीरियल 'एक महानायक- डॉ. बीआर अंबेडकर' का प्रोमो रिलीज हो गया है।

संविधान के न‍िर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की कहानी पर्दे पर आने वाली है। एंड टीवी के नये सीरियल 'एक महानायक- डॉ. बीआर अंबेडकर' का प्रोमो रिलीज हो गया है। भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, धार्मिक,औद्योगिक, संवैधानिक क्षेत्र में कई ऐसे कार्य किए हैं, जिन्हें भारत में हमेशा याद रखा जाएगा। भारत रत्न से सम्मानित डॉ. बी आर अंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के महू में 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। वे अपने माता-पिता की 14वीं और अंतिम संतान थे। वह पूरे जीवन गरीब, दलितों और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। एंड टीवी ने इस नए धारावाहिक का जो प्रोमो रिलीज किया है उसमें नीले रंग का कोट पहने और संविधान को हाथ में थामे उनकी झलक नजर आई है।

End of Article