टीवी मसाला

Cannes में डेब्यू करने वाली थीं उर्फी जावेद लेकिन फूटी किस्मत, आखरी मौके पर हुआ कुछ ऐसा की टूट गईं एक्ट्रेस

Urfi Javed Misses Cannes Debut: हाल ही में 78वें कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दिल टूटने वाली खबर दी कि वो कान में डेब्यू करने वाली थीं लेकिन कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते वो रेड कार्पेट पर नहीं जा पाईं।

Image

Urfi Javed Misses Cannes Debut

Urfi Javed Misses Cannes Debut: एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस से बड़े-बड़े डिजाइनर्स को मात दे रही हैं ये बात किसी से छुप नहीं पाई। शुरू से ही उर्फी ने अपने अजीबों-गरीब आउट्फिट से लोगों को पहले तो चौकाया फिर दिल भी जीता। अब उर्फी जावेद ने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कुछ ऐसा बाते जिसे पढ़ लोगों का दिल टूटकर बिखर गया। उर्फी ने खुलासा किया कि वो इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने वाली थी लेकिन किसी कारण वर्ष ये सपना उनका पूरा नहीं हो पाया। यहाँ पढ़िए उर्फी का पोस्ट।

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने पोस्ट में लिखा 'मैं काफी समय से सोशल मीडिया और कैमरे से दूर रही क्यूंकी मैं किसी मुश्किल दौर से गुजर रही थी। मैंने कई अलग-अलग चीजें ट्राय कि लेकिन हर बार मुझे रीजेक्शन ही मिला। मेरा बिजनेस भी चल नहीं पाया। मुझे एक कंपनी के जरिए कान जाने का मौका मिल रहा था लेकिन वीजा रिजेक्ट हो गया। काफी समय से मैं नए-नए आउटफिट आइडिया पर काम कर रही थीं लेकिन वीजा रिजेक्ट होने के कारण मेरी टीम को दुख पहुंचा।' उर्फी के इस पोस्ट से पता चला कि कल 13 मई को शुरू हुआ 78वें कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में हिस्सा लेने वाली थीं।

अगर उर्फी का वीजा रिजेक्ट ना हुआ होता तो उनका कान डेब्यू होता। अपने पोस्ट के जरिए उर्फी जावेद ने लोगों से अपील की वो अपनी रीजेक्शन स्टोरी जरूर उनके साथ शेयर करें। इस साल 2025 के कान रेड कार्पेट पर निताशी गोयल, जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर, करण जौहर शर्मिला टैगोर, पायल कपाड़िया और सिमी ग्रेवाल डेब्यू करने जा रहे हैं। आलिया भट्ट भी इस लिस्ट में शामिल थी लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण उन्होंने रेड कार्पेट पर चलने से मना कर दिया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article