Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya News: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया को लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट हैं। साल 2016 में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक ने शादी की थी। दोनों अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। इस बीच दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है कि फैंस 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में...
मां बनने वाली हैं दिव्यांका त्रिपाठी
ईटाइम्स (ETimes) की रिपोर्ट के अनुसार, टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अब माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों का पहला बच्चा होने वाला है, जिसकी खबर से उनके परिवार और करीबी दोस्त बहुत खुश हैं। शादी के करीब एक दशक बाद अब दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, परिवार बहुत उत्साहित है और बच्चे के आने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दिव्यांका और विवेक ने हमेशा अपनी जिंदगी को प्राइवेट रखा है, इस खास मौके पर वे अपनों के साथ शांति से इस खुशी को जी रहे हैं। जल्द ही उनका बेबी शावर भी होने वाला है। यह छोटी-सी खुशी की पार्टी टीवी इंडस्ट्री के करीबी दोस्तों और परिवार के साथ होगी। अब पैरेंटहुड में कदम रखने के साथ दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की जिंदगी का एक नया और खूबसूरत चैप्टर शुरू होने वाला है।
छाई रहती हैं दिव्यांका त्रिपाठी
बताते चलें कि दिव्यांका और विवेक की मुलाकात ये है मोहब्बतें के सेट पर हुई थी। वहां दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। फिर साल 2016 में दोनों ने अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया है। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। दिव्यांका की हर एक तस्वीर इंटरनेट पर आते ही छा जाती है। दिव्यांका त्रिपाठी खूबसूरती और फैन फॉलोइंग के मामले में टीवी और बॉलीवुड की सभी हसीनाओं को टक्कर देती हैं।
