Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा (Tunisha Sharma) सुसाइड केस में शीजान खान (Sheezan Khan) को बेल मिल गई है। शीजान खान पिछले 2 महीने से जेल में बंद था। एक्टर पर अपनी को स्टार और गर्लफ्रेंड तुनीषा को आत्महत्या के लिए उकासाने का आरोप था। एएनआई के मुताबिक, शीजान खान को एक लाख रुपये के मुचलके के साथ वसई कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने शीजान खान का पासपोर्ट जब्त कर लिया है। शीजान खान पर तुनीषा की मां ने कई गंभीर आरोप लगाए थे।
एक्ट्रेस की मां ने दावा किया था कि शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनीषा डिप्रेशन में थीं। उसने उससे शादी का वादा किया था। एक्ट्रेस ने 24 दिसंबर 2022 को अलीबाबा के सेट पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। तुनीषा के सुसाइड ने हर किसी को हैरान कर दिया था। फैंस को यकीन नहीं हो रहा था कि एक्ट्रेस हमारे बीच में नहीं रहीं। एक्ट्रेस की मां ने पुलिस में शीजान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया था। एक्ट्रेस की मां ने दावा किया था शीजान खान मेरी बेटी को चीट कर रहा था। उसकी वजह से मेरी बेटी ने आत्महत्या की है।
तुनीषा की मां ने शीजान पर लगाए थे गंभीर आरोप
तुनीषा को ब्रेकअप के बाद पैनिक अटैक आया था। एक्ट्रेस ब्रेकअप के बाद से डिप्रेशन से जूझ रही थीं। एक्ट्रेस की मां ने शीजान के परिवार पर लव जिहाद का आरोप लगाया था। उनका कहना था तुनीषा बुर्का पहनने लगी थी। वो शीजान से उर्दू सिखती थीं। वहीं, शीजान के परिवार ने तुनीषा की मां के सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। शीजान के परिवार का कहना था कि एक्ट्रेस की मां उसे पैसे तक नहीं देती थी। हर खर्चे का हिसाब मांगती थी। तुनीषा हमारे परिवार के साथ बेहद खुश रहती थीं।
