Times Now Navbharat Year Ender 2023 Most Popular Female TV stars 2023: अनुपमा में रुपाली गांगुली की शानदार परफॉर्मेंस हो या हिमांशी खुराना का आसिम रियाज के साथ ब्रेकअप, इस साल टेलीविजन एक्ट्रेसेस ने कई वजहों के खूब चर्चा बटोरी। इन एक्ट्रेसेस को लोग चाह कर भी नजरअंदाज नहीं कर पाए। आज इस स्टोरी में हम आपके लिए उन टेलीविजन एक्ट्रेसेस की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने इस साल काफी पॉपुलैरिटी बटोरी...

Rupali Ganguly
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)
रुपाली गांगुली ने इस साल भी अपने शो अनुपमा को लेकर चर्चा बटोरी है। उनका शो इस साल भी काफी पॉपुलर रहा और एक्ट्रेस साल भर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहीं। रुपाली की दमदार एक्टिंग ने एक बार फिर से उन्हें साल की सबसे पॉपुलर टीवी अभिनेत्री बना दिया।
Ankita Lokhande
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)
बिग बॉस 17 में हिस्सा लेने वाली अंकिता लोखंडे काफी चर्चा बटोर रही हैं। शो में उनके पति विक्की जैन के साथ उनके झगड़े उन्हें अक्सर विवादों के बीच लाकर खड़ा कर देते हैं। शो में अंकिता के प्रति विक्की के रूखे बर्ताव के लिए लोग उनके तलाक की अटकलें भी लगा रहे हैं।
Isha Malviya
ईशा मालवीय (Isha Malviya)
ईशा मालवीय ने भी बिग बॉस 17 में हिस्सा लिया है। जहां उनके रिलेशनशिप के कारण उन्होंने खूब चर्चा बटोरी। ईशा ने शो में अपने एक्स अभिषेक कुमार के साथ एंट्री ली और उन पर उन्हें मारने का आरोप लगाया। इसके बाद शो में उनके वर्तमान बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल ने एंट्री ली। जिन्हें पहले उन्होंने बॉयफ्रेंड मानने से ही इनकार कर दिया। हालांकि बाद में सबके समझाने पर उन्होंने माना कि समर्थ उनके बॉयफ्रेंड हैं। हालांकि अब तक तीनों के बीच झगड़े अक्सर चर्चा का विषय बनते हैं।
Himanshi Khurana
हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana)
हिमांशी खुराना का आसिम रियाज के साथ ब्रेकअप सुर्खियों में बना रहा। हिमांशी ने सोशल मीडिया साइट पर इस बात की जानकारी दी कि आसिम के साथ उनका ब्रेकअप उनके अलग धर्मों की वजह से हो रहा है। उनके इस कारण पर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया था।
Rubina Dilaik
