टीवी मसाला

The Kapil Sharma Show Off Air: बंद हो रहा है द कपिल शर्मा शो, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 15, 2023, 06:33 PM IST

The Kapil Sharma Show Off Air: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो बंद हो रहा है। कपिल के फैंस के लिए ये बुरी खबर है। दर्शकों को उम्मीद नहीं थी कि मेकर्स इस शो को इतनी जल्दी बंद कर देंगे। आइए जानते हैं शो को बंद करने का मुख्य कारण क्या है।

Image

the kapil sharma show (credit pic: instagram)

The Kapil Sharma Show Off Air: द कपिल शर्मा शो अपने दर्शकों को हर हफ्ते गुदगुदाता है। हर हफ्ते शो पर सेलेब्स अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचते हैं। कपिल अपनी टीम के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। द कपिल शर्मा शो के फैंस के लिए बुरी खबर है। ये शो अस्थाई रूप से कुछ समय के लिए बंद होने वाला है। इस शो का आखिरी एपिसोड जून में टेलिकास्ट होगा। कपिल एक छोटे से ब्रेक के बाद फिर नए जज्बे के साथ वापसी करेंगे।

पिछले कई सालों से कपिल शर्मा इस शो के जरिए फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। शो का नया सीजन काफी धमाकेदार रहा। इस बार कपिल ने अपने नए शो पर कई नए चेहरों को मौका दिया है। कपिल पिछले कुछ सालों से लगातार ब्रेक लेकर नए थीम के साथ वापसी कर रहे हैं।

जून में खत्म होगा द कपिल शर्मा शो

रिपोर्ट्स के अनुसार, कपिल अपनी टीम के साथ कुछ समय के लिए शो से ब्रेक लेना चाहते हैं। ब्रेक लेने की वजह से मेकर्स शो के कंटेंट और कास्ट में हेरफेर कर पाते हैं। ब्रेक लेकर दोबारा शुरू करना टीआरपी के लिहाज से भी अच्छा साबित हुआ है। इसके अलावा टीम के लोगों भी नई ताजगी के साथ फिर से शो पर लौटेंगे।

शो के आखिरी एपिसोड किस दिन आएगा। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। मई के आखिरी तक इस सीजन के शूट को रैप कर दिया जाएगा। मेकर्स इस शो को जून में खत्म करने का प्लान बना रहे हैं। कपिल शर्मा के कई इंटरनेशनल टूर भी लाइन अप हैं। ऐसे में कॉमेडियन को ब्रेक की सख्त जरूरत है ताकि वो अपने बाकी वर्क कमिटमेंट्स को पूरा कर सकें। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कपिल की फिल्म Zwigato हाल ही में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article