टीवी मसाला

The 50: खानजादी ने हदें पार कर नेहल चुडासमा पर किया बेहूदा कमेंट, बेबिका धुर्वे ने भी सरनेम का उड़ाया मजाक

The 50 Khanzaadi Body shamed Nehal Chudasama: टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में लेकिन कंटेस्टेंट्स का झगड़ा बढ़ता जी रहा है। एक टास्क के बीच खानजादी ने नेहल चुडासमा पर भद्दा कमेंट किया। वहीं बेबिका धुर्वे ने भी उनके सरनेम का मजाक बना दिया।

the 50 latest news

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

The 50 Khanzaadi Body shamed Nehal Chudasama: टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'द 50' में आए दिन कंटेस्टेंट्स को दिलचस्प टास्क मिल रहे हैं, जिसे पूरा कर उन्हें अपने फैंस के लिए पैसे जुटाने हैं। 'द 50' में लेकिन टास्क के बीच ही कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर गहमा-गहमी भी देखने को मिलती है। जहां रजत दलाल-दिग्विजय सिंह राठी के बीच लड़ाई हुई तो वहीं सपना चौधरी और अदनान शेख के बीच भी जमकर बवाल हुआ। लेकिन ये मामला यहीं पर खत्म नहीं होता है। 'द 50' (The 50) में खानजादी ने भी हदें पार करते हुए नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) पर भद्दा कमेंट किया। वहीं दूसरी ओर बेबिका धुर्वे ने इस झगड़े में कूदते हुए नेहल चुडासमा के सरनेम का मजाक बनाया।

'द 50' (The 50) के एपिसोड 30 में कंटेस्टेंट्स को टास्क करना था, लेकिन इसके बाद उनके सेफ या अनसेफ होने का फैसला होना था। टास्क में दिखाया गया कि खानजादी (Khanzaadi) को गेम के बीच 'अनसेफ जोन' में बैठना पड़ा। ऐसे में गुस्से में आकर उन्होंने नेहल चुडासमा पर भद्दा कमेंट किया। खानजादी ने कहा, "छाती चौड़ी करके घूमती है।" खानजादी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे भी नेहल के लिए भद्दे शब्द का इस्तेमाल किया, जिसे शो में बीप कर दिया गया। वहीं खानजादी की बात सुनकर बेबिका धुर्वे न केवल हंस पड़ीं, बल्कि उन्होंने नेहल चुडासमा के सरनेम का मजाक बनाते हुए कहा, "इसका तो सरनेम भी चुडासमा है।"

प्रिंस नरूला से भी हुआ खानजादी का झगड़ा

'द 50' (The 50) के बीते दिन के एपिसोड में दिखाया गया कि खानजादी (Khanzaadi) को टास्क के बाद एक शख्स का नाम देना था। ऐसे में खानजादी ने रजत दलाल को बुलाया। लेकिन प्रिंस नरूला ने उनसे कहा कि तुझे आरूषी को बुलाना चाहिए था। उनकी बात से खानजादी भड़क गईं और बोलीं कि जिसे मैं जानती नहीं, उसे कैसे बुला लूं। खानजादी ने प्रिंस नरूला पर भड़कते हुए ये तक कहा कि ये मुझे ऑर्डर देने वाले होते कौन हैं। खानजादी के अलावा प्रिंस नरूला और रजत दलाल की भी जमकर तू तू, मैं मैं हुई।

आशना मलिक
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article