'वो मेरे लिए रोई...' Manisha Rani से शादी करने के लिए तड़पे Sidharth Bhardwaj, जाहिर किया प्यार

Sidharth Bhardwaj On Manisha Rani: द 50 कंटेस्टेंट रहे सिद्धार्थ भारद्वाज ने मनीषा रानी के लिए अपना प्यार जाहिर करके हर किसी को हैरान कर दिया। सिद्धार्थ ने मनीषा के साथ शादी करने की इच्छा जताई है।

Sidharth Bhardwaj On Manisha Rani: एक्टर और मॉडल बने सिद्धार्थ भारद्वाज (Sidharth Bhardwaj) रियलिटी शो द 50 में मनीषा रानी (Manisha Rani) के साथ नजर आए थे। इस शो में दोनों की दोस्ती काफी अच्छी रहीं, लेकिन अब सिद्धार्थ भारद्वाज ने मनीषा रानी के लिए अपना प्यार जाहिर करके हर किसी को हैरान कर दिया है। सिद्धार्थ ने मनीषा रानी से शादी करने तक की बात कही है। इतना ही नहीं, सिद्धार्थ ने दावा किया है कि मनीषा रानी उन्हें पसंद करती हैं और वह एक्टर के लिए रो भी चुकी हैं। सिद्धार्थ का ये बयान जमकर वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें: TRP Report Week 16: अनुपमा को रौंदकर आगे निकली गंगा माई की बेटियां, पाताल में समाई ये रिश्ता क्या कहलाता है की रेटिंग)

sidharth bhardwaj manisha rani

sidharth bhardwaj manisha rani (photo credit- instagram)

मनीषा रानी के प्यार में सिद्धार्थ भारद्वाज

सिद्धार्थ भारद्वाज हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने मनीषा रानी की तरफ रोमांटिक अट्रै्क्शन की बात कबूली। उन्होंने कहा कि मनीषा रानी बहुत ही शानदार लड़की हैं, लेकिन वह मुझसे डरती हैं। वो मुझे पसंद भी करती हैं। अगर वह मुझे पसंद नहीं करती तो कभी मुझसे इतनी देर देर तक पात नहीं करतीं। वह मेरे लिए रोई भी चुकी हैं। इसलिए मुझे पता है कि वह मुझे पसंद करती हैं। वो यह भी जानती हैं कि मैं खुले और स्वतंत्र विचारों वाला व्यक्ति हूं और वह इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती। उसका दिल पहले भी टूटा है और मेरा भी।' (ये भी पढ़ें: Anupamaa 7 Twist: राही के पैरों में गिरकर माफी मांगेगा प्रेम, बर्बादी बन अनुपमा को चुनौती देगी श्रुति)

sidharth bhardwaj manisha rani

मनीषा रानी से शादी करेंगे सिद्धार्थ भारद्वाज

इसके आगे उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि वो मुझे पसंद करती है। मैं भी उसे उसी तरह पसंद करता हूं। हम दोनों ने इस बारे में बात की है। मुझे डर लगता है कि अगर मैं उससे पहले प्यार का रिश्ता बना लूं और फिर उसे धोखा दे दूं तो मैं खुद को कभी भी माफ नहीं कर पाऊंगा। वह बहुत ज़िंदादिल और सच्ची इंसान है। अगर मैं उससे प्यार का रिश्ता बना लूं तो उसी से शादी करूंगा। वह ये बात जानती है कि उसकी जैसी लड़कियां ही मुझे पसंद है और भले ही मैं लोगों की नजरों में खराब हूं लेकिन मैं अंदर से अच्छा इंसान हूं। उसने मेरी वो साइड देखी है। जब मैं शो से बाहर आया तो वह मेरे लिए लड़ी। वह वोट बैंक के लिए नहीं कर रही थी। उसने खुद से स्ट्रॉन्ग लड़कियों को टक्कर दी है। सिद्धार्थ ये आखिर में ये भी कहा कि वे दोनों कॉन्टैक्ट में है और अगर दोनों की तरफ से भावनाएं एक जैसी रहीं तो जल्द ही अपना रिश्ता ऑफिशियल कर देंगे।

End of Feed