Teri Meri Doriyaann Leap promo: स्टारप्लस के फेमस सीरियल 'तेरी मेरी डोरियां' में इन दिनों काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। कहानी इतनी रोमांचक हो गई की दर्शक अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। हिमांशी पाराशर और विजेंदर कुमेरिया की ऑनस्क्रीन जोड़ी के आगे सब पानी-पानी हो गए हैं। अब आज मेकर्स ने शो से जुड़ा एक नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें शो में आने वाले लीप के बाद क्या कहानी होगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए शो का लेटेस्ट प्रोमो।
सीरियल तेरी मेरी डोरियां (Teri Meri Doriyaann) में देखने के नए लीप प्रोमो में देखने को मिला की साहिबा अपनी कलाकारी दिखाते हुए अंगद जैसा कठपुतली बनाती है। साथ ही एक बच्चे को साहिबा खूब प्यार करने लगती है। इसी दौरान एक नए शख्स की एंट्री होती है जिसे बच्चा पापा कहता है, यह शख्स एक्टर योगेंद्र विक्रम सिंह है। छोटा बच्चा घर से बाहर जाता है और अंगद से टकरा जाता है।
आगे दिखाया जाता है की साहिबा ने अपना नया परिवार शुरू कर लिया है अंगद अकेला रह गया है। प्रोमो देखने में काफी मजेदार है लेकिन फैंस को साहिबा और अंगद की जुदाई बर्दाश्त नहीं हो रही है। हालांकि अब कहानी में क्या नए मोड़ आने वाले हैं यह आगे एपिसोड में पता चलेगा। जानकारी के लिए बात दें की सीरियल टीआरपी में छप्परफड़ पर्फॉर्म कर राहा है।
