टीवी मसाला

Elvish Yadav का लंदन एयरपोर्ट पर खोया सामान, ब्रिटिश एयरवेज पर ज्वालामुखी की तरह फूटा राव साहब का गुस्सा

Elvish Yadav Luggage Lost At London Airport: यूट्यूबर एल्विश यादव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। एल्विश यादव का सामान लंदन एयरपोर्ट पर खो गया है। इतना ही नहीं, यहां पर उन्हें ठीक से मदद भी नहीं मिली।

Image

Elvish yadav (photo credit- instagram)

Elvish Yadav Luggage Lost At London Airport: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव किसी न किसी वजह से चर्चा में बने हुए हैं। एक तरफ एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने टीवी जगत में अपनी खास पहचान बना ली है, तो दूसरी तरफ उनकी जान भी खतरें में हैं। इन सबके बीच एल्विश अपने काम पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। बीते दिनों एल्विश यादव लंदन पहुंचे लेकिन यहां पर आते ही उनके साथ एक घटना घटी। लाफ्टर शेफ्स 3 (Laughter Chefs 3) में नजर आ रहे एल्विश यादव का सामान लंदन एयरपोर्ट पर खो गया। इस बात का खुलासा एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए किया। एल्विश ने अपने पोस्ट में ब्रिटिश एयरलाइन्स को भर-भरकर सुनाया है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कावेरी की बर्थडे पार्टी में कृष की धज्जियां उड़ाएगा आर्यन, पत्नी की बेइज्जती का लेगा बदला)

एल्विश यादव का खोया सामान

एल्विश यादव ने अपनी X (ट्विटर) पोस्ट में ब्रिटिश एयरलाइन्स पर भड़ास निकाली और सामान खोने की बात का खुलासा किया। उन्होंने लिखा कि उनका लगेज ब्रिटिश एयरवेज की खराब सर्विस के चलते एयरपोर्ट पर खो गया। लेकिन शिकायत के बावजूद भी एयरलाइन ने इस मामले में अब तक कोई रिस्पांस नहीं दिया। एल्विस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया, जिसके बाद ब्रिटिश एयरलाइन्स की नींद टूटी। (ये भी पढ़ें: मां बनने के बाद Rubina Dilaik ने मुश्किल दिनों का किया सामना, पोसपार्टम को बताया 'डिप्रेशन' से ज्यादा खतरनाक)
elvish yadav

elvish yadav (photo credit- instagram)

    एल्विश यादव का तुरंत मिला जवाब

    एयरलाइन की तरफ से राव साहब को तुरंत जवाब मिला। X पर चेल्सी नाम की कस्टमर सर्विस एजेंट ने तुरंत जवाब दिया। ब्रिटिश एयरवेज ने एल्विश को जवाब देते हुए सबसे पहले असविधा के लिए माफी मांगी। उन्हें मैसेज में अपनी अधिक से अधिक जानकारी साझा करने को कहा। जवाब में लिखा कि हमें आपका पूरा नाम और डिटेल भी कंफर्म करनी है। डेटा सेफ्टी के लिए हमें आपसे कुछ और प्रश्न पूछने की आवश्यकता हो सकती है।

    एल्विश यादव को मिला फैंस का सपोर्ट

    एल्विश यादव को इस घटना पर अपने फैंस का पूरा सपोर्ट मिला है। उनके पोस्ट पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एल्विश भाय के सामने कोई कुछ बोल सकता है क्या।' कई फैंस ने इस बात की चिंता भी जताई की एल्विश का कोई जरूरी सामान न खोया हो।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article