टीवी मसाला

एकता कपूर की हीरोइन बन एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी तान्या मित्तल, शादी को लेकर भी तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 1, 2026, 01:46 PM IST

Tanya Mittal on Acting Debut And Marriage: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) की पॉपुलर कंटेस्टेंट तान्या मित्तल (Tanya Mittal) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। तान्या मित्तल अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। साथ ही साथ उन्होंने शादी की खबरों को लेकर भी चुप्पी तोड़ी।

Image

Image Source: Tanya Mittal Instagram

Tanya Mittal on Acting Debut And Marriage: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) की पॉपुलर कंटेस्टेंट तान्या मित्तल (Tanya Mittal) काफी चर्चा में बनी रहती हैं। कभी तान्या मित्तल का कोई वीडियो वायरल हो जाता है, तो कभी उनकी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। अभी हाल ही में तान्या मित्तल की शादी को लेकर भी खबरें सामने आई थी। इन सब के बीच तान्या मित्तल से जुड़ी एक बड़ी न्यूज आई है। तान्या मित्तल अब एक्टिंग की दुनिया में धमाल मचाने वाली हैं। साथ ही साथ तान्या मित्तल ने शादी की खबरों पर भी रिएक्शन दिया है।

एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं तान्या मित्तल

तान्या मित्तल एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह तान्या मित्तल का एक वीडियो है, जो उन्होंने अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तान्या मित्तल एकता कपूर (Ekta Kapoor) से मिलने के लिए पहुंची और इस दौरान एक बड़ा ऐलान भी किया। इस वीडियो के दौरान तान्या मित्तल ने बताया की वो अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। एकता कपूर ने इस बात पर हामी भरी। इस वीडियो को तान्या मित्तल ने कैप्शन में लिखा 'सपने सच होते हैं, आज आपने साबित कर दिया। आपसे मिलके यकीन हो गया कि भगवान सच में कुछ लोगों पर अपनी विशेष कृपा रखते हैं और वो लोग अलग ही चमकते हैं। आप सिर्फ एक नाम नहीं हो...आप एक इमोशन हो। आपने जो दुनिया बनाई है, वो सिर्फ शो और किरदारों तक सीमित नहीं है, वो हर उस इंसान के दिल में बस्ती है जिन्होंने कभी आपकी कहानियों में अपनी कहानी देखी। एकता कपूर सिर्फ इंडस्ट्री की क्वीन नहीं, बाल्की सपनों को हकीकत में बदलने वाली एक शक्ति हो। आज मैं सबसे ज्यादा खुश हूं। इतनी खुश की शब्दों में बयान करना मुश्किल है। बस दिल से दुआ निकलती है कि आप हमेशा यूं ही चमकती रहें और हम जैसे सपने देखने वालों को हिम्मत देते रहें।'

शादी पर कही ये बात

इस वीडियो के साथ-साथ तान्या मित्तल अपनी शादी को लेकर भी जवाब देती नजर आईं। पैप्स ने पूछा कि शादी कर रहे हो आप? तान्या ने जवाब दिया, 'आप लड़का ढूंढ दोगे तो कर लूंगी। पहले पिक्चर-विक्चर कर लू एक आधी? वरना मेरी शादी में नहीं आओगे आप लोग।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article