टीवी मसाला

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को रातों-रात छोड़ गई नई सोनू? फैंस को लगा 440 वोल्ट का झटका

Palak Sindhwani Quits Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के चर्चित सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो बीते कई सालों से दर्शकों के बीच लोकप्रिय है। लेकिन हाल ही में पलक सिंधवानी ने असित मोदी के शो को बाय-बाय कह दिया है।

Image

पलक सिंधवानी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को कहा अलविदा

Palak Sindhwani Quits Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का चर्चित सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते कई सालों से दर्शकों का खूब दिल जीत रहा है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के हर एक किरदार ने दर्शकों के बीच बखूबी अपनी जगह बनाई है। हालांकि बीते कुछ दिनों से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के प्रोड्यूसर असित मोदी के किस्मत के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। चंद दिनों पहले वह जेनिफर मिस्त्री से केस हारे थे। वहीं अब खबर है कि शो में सोनू का रोल अदा करने वाली पलक सिंधवानी (Palak Sindhwani) ने भी अचानक ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अलविदा कहते हुए मेकर्स को तगड़ा झटका दे दिया है।

टेलीटाइम्स की इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की नई सोनू यानी पलक सिंधवानी (Palak Sindhwani) ने अचानक ही असित मोदी के शो को टाटा, बाय-बाय कह दिया है। हालांकि उनके शो छोड़ने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पलक सिंधवानी और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम की ओर से इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही टाइम्स नाउ नवभारत भी इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

पलक सिंधवानी (Palak Sindhwani) ने 2019 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बतौर सोनू निधी भानुशाली की जगह ली थी। शो में उन्हें सोनू के तौर पर खूब पसंद भी किया जा रहा था। इससे पहले पलक सिंधवानी ने वेब शो 'हॉस्टेज' में भी अहम भूमिका अदा की थी। बता दें कि बीते दिन ही पलक सिंधवानी ने अपना जन्मदिन भी मनाया है, जिससे जुड़ी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। पलक सिंधवानी से पहले भी कई सितारे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अलविदा कह चुके हैं। इस लिस्ट में शैलेश लोढ़ा से लेकर राज अनादकट तक का नाम शामिल है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article