टीवी मसाला

TMKOC के इस एक्टर ने दो बार ठुकराया था Bigg Boss का ऑफर, अब लेना चाहता है शो में हिस्सा

Raj Anadkat want to Bigg Boss: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के एक एक्टर ने बिग बॉस के ऑफर को एक नहीं दो बार ठुकराया है, लेकिन अब वह इसी शो में हिस्सा लेना चाहते हैं। टाइम्स नो नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए उस एक्टर का नाम।

Image

Raj Anadkat want to Bigg Boss

Raj Anadkat want to Bigg Boss: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो हर दिन अपने मजेदार शो से सभी को एंटरटेन करता हुआ कई सालों से टीवी पर राज कर रहा है। यही नहीं शो के किरदारों को लोगों के बीच अब अलग पहचान मिल गई है। ऐसे में इसी सीरियल के एक एक्टर ने हाल ही में अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया की कैसे एक नहीं दो बार उसने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस का ऑफर ठुकराया था, लेकिन अब वह इसका हिस्सा बनना चाहते हैं। टाइम्स नो नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए उस कलाकार का नाम और क्या है यह पूरा मामला।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में टप्पू का किरदार निभा चुका टीवी एकत्र राज अनादकट (Raj Anadkat) अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में अपने यूट्यूब वलोग वीडियो में राज ने फैंस को बताया की उनको एक नहीं दो बार सलमान खान का शो बिग बॉस ऑफर हुआ था, लेकिन किसी कारण वर्ष वह नहीं जा पाए। लेकिन अब शो का ऑफर फिर से आता है तो वो जरूर हिस्सा लेना चाहेंगे।

साथ ही बताया की वह इस शो के बहुत बड़े फैन है और हर एक एपिसोड देखा है उनको इस शो का कान्सेप्ट काफी पसंद है। इसी के साथ देखना दिलचस्प होगा की क्या इस बार राज अनादकट बिग बॉस के 18वें सीजन में नजर आएंगे या नहीं। कुछ समय पहले खबर आई थी की राज ने मुनमुन दत्ता संग सगाई कर ली है, लेकिन दोनों ने इस बात को गलत बता दिया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article