Dilip Joshi Statement Over Rumours Fight With Asit Modi: टीवी दुनिया का पसंदीदा शो में से एक तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर कोई ना कोई खबर दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। सेट से कई दफा मेकर्स और कलाकारों के बीच लड़ाई-झगड़े की खबर सुर्खियों में रहती हैं। कल खबर मिली की तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर दिलीप जोशी की प्रोड्यूसर असित मोदी संग गंदी लड़ाई हुई। यह भी सुनने को मिला कि दिलीप जोशी ने असित मोदी का कॉलर पकड़ शो छोड़ने के लिए कहा। अब इस पूरे मामले पर दिलीप जोशी ने चुप्पी तोड़ते हुए सच बताया है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम दिलीप जोशी (Dilip Joshi) ने अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए कहा कि मैं बस इन्ही खबरों को स्पष्ट करण देना चाहता हूं। मेरे और असित मोदी भाई के बीच जो खबरें उड़ रही है वो बिल्कुल झूठ है और यह सब सुन मुझे काफी दुख पहुंचा। यह शो मेरे और लाखों फैंस के लिए बहुत मायने रखता है और जब लोग ऐसी झूठी खबरें फैलते हैं तो मुझे और मेरे फैंस को काफी दुख होता है। यह देखकर बहुत दुख होता है कि इतने सालों से खुशी देने वाले शो के बारे में नेगटिव चीजें फैलाई जाती हैं।
एक्टर आगे कहते हैं कि हर बार जब ऐसी अफवाहें सामने आती हैं, तो ऐसा लगता है कि हमें लगातार लोगों के आगे झूठा दिखाया जा रहा है। यह थका देने वाला और निराशाजनक है क्योंकि यह सिर्फ़ हमारे बारे में नहीं है - यह उन सभी प्रशंसकों के बारे में है जो शो को पसंद करते हैं और इन चीजों को पढ़कर परेशान हो जाते हैं। इससे पहले मेरे शो छोड़ने की भी अफवाहें उड़ी थीं, जो पूरी तरह से झूठी हैं। और अब, ऐसा लगता है कि हर कुछ हफ़्तों में, असित भाई और शो को किसी न किसी तरह से बदनाम करने की कोशिश में एक नई कहानी आ जाती है।
