टीवी मसाला

Munawar Faruqui संग सुष्मिता सेन की बेटी रेने को देख हैरान हुए लोग, बोले- ये इस चीटर के साथ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 8, 2024, 12:29 PM IST

Munawar Faruqui: बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी पार्टी मूड में नजर आ रहे हैं। कॉमेडियन लगातार अपने दोस्तों के साथ स्पॉट हो रहे हैं। हाल ही में मुनव्वर सुष्मिता सेन की बेटी रेने के साथ नजर आए। दोनों को साथ में देखकर फैंस हैरान हो गए। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

munaawar with sushmita sen daughter renee (credit pic: instagram)

बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) लगातार पब्लिक में स्पॉट हो रहे हैं। कॉमेडियन बिग बॉस 17 का खिताब जीतने के बाद से लगातार पार्टी में नजर आ रहे हैं। कॉमेडियन हाल ही में सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की बेटी रेने (Renee) और ओरी के साथ नजर आए। तीनों को साथ में स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर तीनों की पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मुनव्वर, रेने और औरी साथ में पॉर्टी वैन्यू पर पहुंचते हैं। गाड़ी में ओरी आगे बैठे नजर आते हैं। वहीं, मुनव्वर और रेने साथ में बैठे दिखाई देते हैं। तीनों को देखते हुए पैपराजी घेर लेते हैं।

मुनव्वर और रेने को साथ देखकर लोग हैरान हो गए। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सुष्मिता की बेटी मुनव्वर के साथ। दूसरे यूजर ने लिखा, ये सुष्मिता की बेटी हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, रेने और ओरी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। चौथे यूजर ने लिखा, मुनव्वर भाई ही सब जगह दिख रहे हैं।

मुनव्वर और रेने को साथ देख भड़के यूजर्स

बिग बॉस 17 में मुनव्वर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में थे। शो में आयशा खान ने मुनव्वर पर एक साथ टू टाइमिंग करने का आरोप लगाया था। कॉमेडियन ने नेशनल टेलीविजन पर अपनी हरकतों के लिए माफी मांगी थी। वहीं, रेने की वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2021 में एक्ट्रेस ने सुट्टाबाजी से एक्टिंग में डेब्यू किया था। रेने एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग में भी हाथ आजमा रही हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article