टीवी मसाला

Surbhi Chandna ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण आर शर्मा से की शादी, 10 साल से कर रहे थे एक-दूसरे को डेट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 3, 2024, 10:22 AM IST

Surbhi Chadna-Karan r Sharma Wedding: सुरभि चंदना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण आर शर्मा से शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने जयपुर पर ग्रैंड वेडिंग की। एक्ट्रेस की शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। कपल की शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में करण सुरभि का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं।

Image

Surbhi Chandna-Karan R sharma (credit Pic: Instagram)

Surbhi Chadna-Karan r Sharma Wedding: सुरभि चंदना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण आर शर्मा से शादी कर ली हैं। एक्ट्रेस ने जयपुर के चोमू पैलेस होटल में शादी रचाई। सुरभि की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। एक्ट्रेस के दोस्त ने उनकी ब्राइडल एंट्री से लेकर फेरे तक तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस की दोस्त और को स्टार मानसी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सुरभि मैंने प्यार किया था गाने पर ब्राइडल एंट्री लेते हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद करण उनका हाथ पकड़कर उन्हें मंडप तक लेकर जाते हैं।

सुरभि ने रेड या पिंक नहीं बल्कि ग्रे कलर का लहंगा पहना है। एक्ट्रेस दुल्हन के जोड़े में बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने मांग टीके के साथ अपने बालों को खुला रखा है। सुरभि के लहंगे का कलर काफी यूनिक था। करण भी ग्रे कलर की शरेवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। कपल के सात फेरे का वीडियो तेजी से वायल हो रहा है।

सुरभि ने लिया करण संग सात फेर

वीडियो में करण सुरभि का हाथ पकड़कर सात फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों इस दौरान काफी खुश नजर आए। सुरभि और करण एक- दूसरे को पिछले 10 साल से डेट कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा था। शादी से एक महीने पहले सुरभि ने फैंस को करण से मिलवाया। पिछले साल दोनों का रोका हुआ था। सुरभि और करण की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें भी जमकर वायरल हुई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article