Sudha Chandran Reveals Salman Khan Supports Her During Mother Cancer Diagnosis: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। सुधा चंद्रन ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने करियर और जिंदगी के बारे में काफी बातें कीं। सुधां चंद्रन ने इंटरव्यू में गोविंदा के कमबैक की बातें की, साथ ही ये उनके करियर में आए उतार-चढ़ाव के लिए बॉलीवुड को जिम्मेदार ठहराया। इसके अलावा सुधा चंद्रन ने सलमान खान के बारे में भी बातें कीं। उन्होंने बताया कि कैसे जब उनकी मां कैंसर से जूझ रही थीं तो सलमान खान (Salman Khan) उनके समर्थन के लिए आगे आए थे।
सलमान खान (Salman Khan) की बातें याद करते हुए सुधा चंद्रन ने बताया कि एक्टर ने खुद आगे आकर उन्हें सपोर्ट देने की बात कही। सुधा चंद्रन ने कहा, "मुझे याद है कि मैं उनके साथ फिल्म कर रही थी और मेरी मां अस्पताल में थीं। उन्हें शायद याद भी नहीं होगा। मैं मेरे स्टाफ के साथ लंच कर रही थी तभी सलमान खान की टीम का कोई आया और बोला, "सर आपके साथ कुछ बात करना चाहते हैं।" मैं उनके पास गई और बोली, 'हां सलमान सर?' उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि तुम्हारी मां को कैंसर है, तुम्हें कोई मदद चाहिए?"
सलमान खान (Salman Khan) यहीं नहीं रुके। सुधा चंद्रन ने उनके बारे में बात करते हुए आगे कहा, "उन्होंने कहा कि ये तो अलग बात है, तुम्हें कोई मदद चाहिए? अगर चाहिए तो मैं बस एक कॉल ही दूर हूं। मैं तुम्हारे लिए मौजूद रहूंगा।' ये सलमान खान हैं। मैं ये बात कभी नहीं भूलूंगी। उन्हें भले ही याद न हो, क्योंकि बहुत से लोग उनकी जिंदगी में आए हैं जिनकी उन्होंने मदद की है। लेकिन मेरे लिए उस लम्हे ने मेरे दिल में उनके लिए इज्जत और भी ज्यादा बढ़ा दी।" सुधा चंद्रन ने सलमान खान के बारे में बात करते हुए इस बात पर भी जोर दिया कि भाईजान ने कभी भी खुद से की गई मदद को दूसरों के सामने जाहिर नहीं किया।
