टीवी मसाला

नेहा कक्कड़ -टोनी कक्कड़ और सोनू कक्कड़ के बीच हुई सुलह, मम्मी-पापा की सालगिरह पर एक हुए भाई-बहन

Sonu Kakkar come Together with Neha-Tony Kakkar: म्यूजिक इंडस्ट्री के कक्कड़ भाई-बहन फिर से एक हो गए हैं। ये हम नहीं बल्कि नेहा कक्कड़ की लेटेस्ट पोस्ट बता रही है जिसमें मम्मी-पापा की शादी की सालगिरह मनाने के लिए तीनों भाई-बहन एक साथ नजर आए। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेर सारी फोटोज शेयर की है।

Image

Sonu Kakkar come Together with Neha-Tony Kakkar

Sonu Kakkar come Together with Neha-Tony Kakkar: गायिका नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़ पिछले एक महीने से अपनी बहन और भाई सोनू कक्कड़ से नाराज चल रही थी। सोनू कक्कड़( Sonu Kakkar) ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह अपने भाई और बहन से नाता तोड़ रही है। हालांकि इस पोस्ट को बाद में डिलीट भी कर दिया गया था। इस पोस्ट के करीब एक महीने बाद फिर से सोनू कक्कड़ को अपने भाई बहन नेहा और टोनी के साथ देखा गया है। तीनों भाई-बहन साथ में मम्मी-पापा की सालगिरह मना रहे हैं।

नेहा कक्कड़( Neha Kakkar) ने सोशल मीडिया पर बीती रात की पार्टी की तस्वीरें और फोटोज शेयर की है। जिसमें पूरा कक्कड़ परिवार एक साथ नजर आ रहा है। परिवार के सदस्य नेहा कक्कड़ के माता-पिता की शादी की सालगिरह मनाने के लिए एक साथ आए। फोटो में नेहा और टोनी के साथ उनकी बड़ी बहन सोनू कक्कड़( Sonu Kakkar) भी दिखाई दे रही है। तीनों भाई-बहन मम्मी-पापा के साथ केक काटते दिखाई दिए। इसके अलावा नेहा ने कल रात पार्टी में खूब एन्जॉय किया। उन्होंने डांस करते हुए, गोलगप्पे खाते हुए फोटो ली। सोनू के साथ नेहा की केवल एक ही पिक थी वो भी फैमिली के साथ। नेहा कक्कड़ ने अलग से सोनू कक्कड़ के साथ कोई फोटो शेयर नहीं की।

बता दें कि सोनू कक्कड़ ने कुछ दिन पहले एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने नेहा और टोनी कक्कड़( Tony Kakkar) का जिक्र किया था। सोनू ने इस पोस्ट में लिखा था कि मैं अपने भाई और बहन से सभी रिश्ते तोड़ रही हूँ। उन्होंने बहुत इमोशनल होकर यह पोस्ट शेयर किया था जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। हालांकि इस पोस्ट पर न तो नेहा और न ही टोनी ने कुछ रिएक्ट किया था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article