टीवी मसाला

'सलमान खान पक्षपाती हैं'- अब्दू रोजिक के बिग बॉस एविक्शन का प्रोमो देख भड़के यूजर्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 03:09 PM IST

social media Reaction on abdu rozik bigg boss eviction: अब्दू रोजिक वैसे तो बिग बॉस के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट बन चुके हैं। सलमान खान ने भी इस बात का खुलासा किया था कि अब्दू बिना किसी फिल्टर के घर के भीतर खेल रहे हैं। लेकिन क्या अब्दू के बिग बॉस को अलविदा कहने का वक्त आ गया है?

Image

Salman khan and abdu rozik

Abdu Rozik Bigg Boss Eviction: बिग बॉस 16 का अगला एविक्शन होने को है। इस हफ्ते सलमान खान के शो में कुल 7 लोग नॉमिनेट हुए हैं। निमृत कौर, गौतम विग, गोरी नागौरी, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा, अब्दू रोजिक और शिव ठाकरे का नाम नॉमिनेशन में आया है। अब्दू रोजिक वैसे तो बिग बॉस के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट बन चुके हैं। सलमान खान ने भी इस बात का खुलासा किया था कि अब्दू बिना किसी फिल्टर के घर के भीतर खेल रहे हैं। वह अभी तक किसी झगड़े में नहीं पड़े हैं और उनके सभी इमोशन्स रियल हैं। लेकिन क्या अब्दू के बिग बॉस को अलविदा कहने का वक्त आ गया है?

अब बिग बॉस के नए प्रोमो के मुताबिक अब्दू शो से बाहर होने वाले हैं! जी हां, सलमान खान ने खुद खुलासा किया है कि अब्दू रोजिक शो से बाहर हो गए हैं। बिग बॉस-16 के नए प्रोमो में सलमान खान घरवालों से काफी निराश नजर आए। सलमान खान ने कहा कि कई लोगों की वजह से अब्दू रोजिक नॉमिनेट हुए हैं जो ये कह रहे हैं कि वह घर नहीं छोड़ेंगे क्योंकि उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। हालांकि अब्दू रोजिक का बाहर जाना सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है।

सलमान खान द्वारा बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाई गई है क्योंकि उन्होंने बिना किसी कारण के अब्दू रोजिक को नॉमिनेट किया है। इस प्रोमो को देखने के बाद सभी अब्दू रोजिक को सलमान खान का फेवरेट कह रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि सलमान पक्षपात कर रहे हैं वो अब्दु को पहली बार नॉमिनेट करने के लिए सभी की बेवजह क्लास लगा रहे हैं। उनके मुताबिक तो अब्दु को नॉमिनेट ही नहीं होना चाहिए। साथ ही कई यूजर्स का कहना है कि अब्दू रोजिक कहीं नहीं जा रहे हैं वो आखिरी तक टिकेंगे। साथ ही कई उन्हें इस सीजन का विनर भी बता रहे हैं।

Abdu Rozik Reaction

Abdu Rozik Reaction

Abdu Rozik Reaction 1

Abdu Rozik Reaction 1

कम पड़ गए अब्दू के लिए वोट?

सलमान खान का कहना है कि अब्दू रोजिक इस वीक शो को अलविदा कहेंगे! शनिवार के एपिसोड में कटरीना कैफ, बिग बॉस में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचेंगी। इसी दौरान सलमान क्लियर करेंगे कि वाकई अब्दू रोजिक शो को अलविदा कहेंगे या नहीं?

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article