टीवी मसाला

Shubhangi Atre के एक्स-पति पियूष पूरे का हुआ निधन, लंबे वक्त से थे लीवर की बीमारी से ग्रस्त

Shubhangi Atre Ex Husband Piyush Poorey Passed Away: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे के एक्स-पति पियूष पूरे का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि पियूश पूरे बीते लंबे वक्त से लीवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। इसी साल शुभांगी अत्रे और पियूष पूरे का तलाक हुआ था।

Image

शुभांगी अत्रे के एक्स-पति का हुआ निधन

Shubhangi Atre Ex Husband Piyush Poorey Passed Away: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे पर हाल ही में मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके एक्स-पति पियूष पूरे का बीते शनिवार को निधन हो गया। शुभांगी अत्रे और पियूष पूरे 22 साल की शादी के बाद इसी साल फरवरी में अलग हुए थे। बताया जा रहा है कि पियूष पूरे लंबे वक्त से लीवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। निधन से कुछ दिनों पहले ही पियूष पूरे (Piyush Poorey) की हालत काफी ज्यादा खराब हो गई थी। इस मामले को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया ने शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) से जुड़ने की कोशिश भी की। उन्होंने अपने एक्स-पति के निधन पर शोक जाहिर किया, साथ ही मीडिया से कुछ वक्त भी मांगा।

शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) ने पियूष पूरे (Piyush Poorey) के निधन को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "इस मुश्किल घड़ी में आपका मेरे बारे में सोचना बहुत अच्छा है। मैं अनुरोध करती हूं कि इस बारे में बात करने के लिए आप लोग मुझे थोड़ा वक्त दें।" शुभांगी अत्रे और पियूष पुरे से जुड़े सूत्रों ने मीडिया को दी जानकारी में कहा, "शुभांगी अत्रे और पियूष पूरे एक-दूजे से बिल्कुल भी बात नहीं कर रहे थे। लेकिन पियूष के निधन से शुभांगी गम में हैं। उन्होंने रविवार को 'भाभी जी घर पर हैं' की शूटिंग दोबारा शुरू की।" बता दें कि शुभांगी अत्रे और पियूष पूरे कि एक बेटी भी है, जिसका नाम आशी है।

शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) और पियूष पूरे (Piyush Poorey) ने साल 2003 में शादी रचाई थी। लेकिन साल 2022 में ही शुभांगी अत्रे और पियूष पूरे ने अलग होने का फैसला कर लिया था। खबरों के मुताबिक, बेटी के लिए दोनों ने फिर से साथ में आने का फैसला भी किया था। लेकिन इसी साल 5 फरवरी को शुभांगी और पियूष का तलाक हो गया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article