टीवी मसाला

Bade Acche Lagte hain 4 Spoiler: भाग्यश्री का होगा अतीत से सामना, नकली पत्नी को प्यार में गिराने के लिए चाल चलेगा ऋषभ

Bade Acche Lagte hain 4 Spoiler: बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है ये और भी मजेदार होती जा रही है। शो के ट्विस्ट और टर्न्स फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। आज रात का एपिसोड बेहद प्यारा होने वाला है क्योंकि ऋषभ भाग्यश्री को अपने प्यार में उलझा रहा है।

Image

Image Credit: X Fanpage

Bade Acche Lagte hain 4 Spoiler: शिवांगी जोशी-हर्षद चोपड़ा( Shivangi Joshi-Harshad Chopda) स्टार शो बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 ( Bade Achhe Lagte Hain 4) के साथ धूम मचा रहा है। शो के ट्विस्ट और टर्न्स फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। भाग्यश्री और ऋषभ की जिंदगी में इन दिनों भारी तूफान आया हुआ है। एक तरफ जहां भाग्य अपने नकली पति की जान बचाकर उसे घर लाई है। वहीं आज रात के एपिसोड में ऋषभ का नया रूप देखने को मिलेगा। ऋषभ भाग्यश्री का जिस तरह से ध्यान रखेगा उसे देखकर फैंस भी दीवाने हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं आज रात शो में क्या होने वाला है।

दोस्त की पार्टी में जाएगी भाग्यश्री

भाग्यश्री और ऋषभ दोनों मुंबई में है। जहां वह एक फ्लैट पर रुके हैं। भाग्यश्री के पास उसकी दोस्त का फोन आता है और वो उसे पार्टी के लिए इन्वाइट करती है। पहले तो भाग्यश्री मना कर देती है क्योंकि उस पार्टी में उसका एक्स बॉयफ्रेंड भी आ सकता है। भाग्य की दोस्त कहती है कि पार्टी में निखिल नहीं आएगा तुम आ जाओ प्लीज। तभी ऋषभ-भाग्यश्री को मनाता है और कहता है कि तुम्हें इस पार्टी में जाना चाहिए। मैं तुम्हारे साथ ही चलूँगा।

निखिल-भाग्यश्री का होगा आमना-सामना

भाग्यश्री पार्टी में जाती है जहां उसका सामना निखिल से होता है। निखिल को देखकर भाग्यश्री घबरा जाती है और वहाँ से भाग जाती है। निखिल को भाग्यश्री से बात करता देखा ऋषभ भी वहाँ आ जाता है। वह निखिल को देखकर कहता है कि मैं भाग्यश्री का पति हूँ। तभी भाग्य के सामने उसका पूरा अतीत आ जाता है और वह बीते दिनों को याद करती है। ऋषभ भाग्यश्री को संभालता है और उससे निखिल के बारे में जानता है।

भाग्यश्री का दिल जीतने में लगा ऋषभ

आगे शो में देखने को मिलेगा कि ऋषभ भाग्यश्री के दोस्तों से मिलता है। सबके साथ हंसी-मजाक करते हुए पार्टी एन्जॉय करता है। वह भाग्यश्री के साथ डांस करते हुए सबको यह दिखाता है कि उन दोनों के बीच बेहद प्यार है। इन सबको देखकर लग रहा है कि ऋषभ भाग्य का दिल जीतने के लिए ये सब कर रहा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article