BALH 4 Latest Promo: शिवांगी जोशी( Shivangi Joshi) और हर्षद चोपड़ा( Harshad Chopda) स्टार शो बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 के साथ टीवी पर स्ट्रीम हो रहा है। शो की कहानी लोगों को अपनी तरफ खींच रही है। भाग्यश्री और ऋषभ की जोड़ी भी फैंस को काफी पसंद आ रही है। हालांकि शो का लेटेस्ट ट्रैक फैंस को बोर कर रहा हैं, लेकिन अब और नहीं। क्योंकि मेकर्स शो में बड़ा धमाका लेकर आ रहे हैं। शो के लेटेस्ट प्रोमो से पता चला है कि ऋषभ की सच्चाई का पर्दाफ़ाश होगा। ये सच कोई और नहीं बल्कि भाग्यश्री की बॉस बताएगी। आइए बताते हैं आने वाले एपिसोड में क्या होगा।
पिछले एपिसोड में आपने देखा कैसे ऋषभ भाग्यश्री से अपने प्यार का इजहार करने के लिए उसके आगे-पीछे घूमता है। दूसरी तरफ तीज की पार्टी में नायसा भी वहाँ आ जाती है। ऋषभ उसे देखकर छिप जाता है। ऋषभ-भाग्यश्री से अपने दिल की बात कहने ही वाला होता है कि बात अधूरी रह जाती है। आगे एपिसोड में देखने को मिलेगा कि नायसा और ऋषभ का सामना होगा।
शो के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिलेगा की नायसा सबके सामने ऋषभ को अपना पति बुलाती है। जिसे सुनकर भाग्यश्री के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। भाग्यश्री कहती है कि आप ऐसा क्यों बोल रहे हो, तभी नायसा बताती है कि ये लड़का कोई और नहीं बल्कि कपूर खानदान का वारिस है"आरके" और यह मेरा पति है। नायसा सबके सामने ऋषभ का भांडाफोड़ कर देगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि सच्चाई पता चलें के बाद भाग्यश्री क्या करेगी।
बात करें शो के ट्रैक कि तो खबर सामने आई थी कि एकता कपूर का ये शो बंद होने वाला है। हालांकि अब बताया जा रहा है कि शो बंद नहीं होगा बल्कि इसमें लीप आएगा। शो की कहानी 6 महीने आगे दिखाई जाएगी।
