टीवी मसाला

Shivangi Joshi ने चोरी छुपे कर ली है सगाई! हाथ में अंगूठी देख फैंस की सांसें हुईं ऊपर-नीचे

Shivangi Joshi Flaunts Engagement Ring: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा बनकर लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन हाल ही में उनकी पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें वह सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं। इस पोस्ट को देख फैंस की सांस ऊपर-नीचे हो गई।

Image

शिवांगी जोशी ने कर ली सगाई?

Shivangi Joshi Flaunts Engagement Ring: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा बनकर लोगों का खूब दिल जीता है। इसके बाद वह 'बालिका वधू 2' और 'बरसातें' में भी दिखाई दीं, जिसमें उनका अंदाज खूब पसंद किया गया। शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) अपने सीरियल से इतर अपने अंदाज को लेकर भी छाई रहती हैं। वह टीवी की चहेती एक्ट्रेस में से एक हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर की, जिससे फैंस की भी सांसें ऊपर-नीचे हो गईं। शिवांगी जोशी पोस्ट में सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं।

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने ये पोस्ट इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा की है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस पोस्ट में शिवांगी जोशी हीरे की बड़ी सी अंगूठी फ्लॉन्ट कर बोलीं, "मैंने हां कह दिया ओरनाज कॉम को। हां कहना बहुत ही आसान होता है, जब अंगूठी ही इतनी ज्यादा प्यारी हो।" बता दें कि शिवांगी जोशी की ये पोस्ट भले ही एक तरीके का विज्ञापन है, लेकिन इसने फैंस को मिनी हार्ट अटैक देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शिवांगी की इस पोस्ट को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "मुझे एक पल के लिए लगा कि आपने सगाई कर ली है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "मेरी दिल की धड़कनें ऊपर-नीचे हो गई थीं कि इन्होंने किसे हां बोल दिया।" एक यूजर ने पोस्ट पर चुटकी लेते हुए लिखा, "एक पल के लिए तो लगा कि दिन शगना दा मुमेंट आ गया है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आपने तो हमारा मोय-मोय कर दिया।"

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article