टीवी मसाला

Shivangi Joshi-Kushal Tandon साथ काम करते-करते एक-दूजे पर हार गए दिल! फोटो देख लगीं डेटिंग की अटकलें

Shivangi Joshi And Kushal Tandon Dating Speculation Starts: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में उन्हें लेकर अटकलें लग रही हैं कि वह को-स्टार कुशाल टंडन को डेट कर रही हैं। दोनों की एक फोटो भी वायरल हो रही है।

Image

शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन कर रहे हैं एक-दूजे को डेट

Shivangi Joshi And Kushal Tandon Dating Speculation Starts: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। आखिरी बार वह सीरियल 'बरसातें: मौसम प्यार का' में दिखाई दी थीं, जिसमें कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने भी उनके साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। शो में दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद की गई। यहां तक कि उनकी दोस्ती भी इस कदर गहरी हो गई कि अब लोगों ने डेटिंग की अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। दरअसल, शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और कुशाल टंडन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देख ये अटकलें और भी तेज हो गई हैं।

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और कुशाल टंडन (Kushal Tandon) की ये फोटो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई हैं। फोटो में दोनों माउंटेन पर नजर आए। यहां तक कि कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी के कंधे पर भी हाथ रखा हुआ था। फोटो में दोनों के चेहरे पर मुस्कान देखने लायक रही। एक यूजर ने इस फोटो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "झूठ नहीं बोलूंगी, लेकिन ये उनकी सबसे अच्छी पिक्चर है। ये ऑफिशियल है यार।" वहीं दूसरे यूजर ने उनकी तस्वीर साझा कर 'रॉकस्टार' का 'तुम हो' गाना ही लिख दिया।

बता दें कि कुशाल टंडन (Kushal Tandon) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की जोड़ी को छोटे पर्दे पर खूब पसंद किया गया था। लोगों का कहना है कि इन्हें एक बार साथ में म्यूजिक वीडियो में भी नजर आना चाहिए। वहीं उनकी डेटिंग की खबरों की बात करें तो इसपर अभी तक शिवांगी या कुशाल की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं आई है।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article