टीवी मसाला

Shefali Jariwala Dies: पारस छाबड़ा ने की थी शेफाली के 'आकस्मिक निधन' की भविष्यवाणी, पॉडकास्ट में किया था आगाह

Shefali Jariwala Sudden Death Predicted By Paras Chhabra: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। लेकिन ये बात शायद ही किसी को मालूम है कि पारस छाबड़ा ने अपने पॉडकास्ट में शेफाली के सामने आकस्मिक निधन की भविष्यवाणी की थी।

Image

शेफाली जरीवाला के निधन पर पारस छाबड़ा ने पहले ही की थी भविष्यवाणी!

Shefali Jariwala Sudden Death Predicted By Paras Chhabra: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने 42 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। शेफाली जरीवाला के आकस्मिक निधन ने लोगों को हैरान कर दिया है। टीवी और बॉलीवुड स्टार्स भी शेफाली जरीवाला के निधन से शोक में डूबे नजर आए। देवोलीना भट्टाचार्जी से लेकर रश्मि देसाई और काम्या पंजाबी सहित कई सितारे ऐसे हैं जो शेफाली के निधन पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। चिकित्सा अधिकारियों ने अभी तक मौत के कारण की पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि एक्ट्रेस का पोस्ट मार्टम मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में हो रहा है जिसके बाद ही निधन की असली वजह की पुष्टि हो पाएगी। लेकिन इस बात से शायद ही कोई वाकिफ है कि शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के आकस्मिक निधन की भविष्यवाणी पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) ने पहले ही कर दी थी।

पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) ने अपने पॉडकास्ट में शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) को आकस्मिक निधन के लिए आगाह किया था। उन्होंने एक्ट्रेस की कुंडली देखकर ये बात कही थी कि उनकी अचानक मौत हो सकती है। शेफाली जरीवाला की कुंडली पढ़ते हुए पारस छाबड़ा ने पॉडकास्ट में कहा था, "आपके 8वें हाउस में चंद्र, बुद्ध और केतु बैठे हुए हैं। चंद्र और केतु का कॉम्बिनेशन सबसे बुरा होता है। 8वां हाउस आकस्मिक निधन, गुप्त रहस्य और तांत्रिक से जुड़ी चीजों की ओर इशारा करती हैं। आपके लिए चंद्र और केतु का योग बुरा तो है ही और साथ में बैठ गया है बुद्ध। ये आपके चिंता और न्यूरोलॉजिकल परेशानियों की ओर भी इशारा करती है।" पारस छाबड़ा की इन बातों को सुनकर शेफाली जरीवाला ने बताया था कि वह मिर्गी की परेशानी से भी गुजर चुकी हैं।

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) ने पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) संग बात करते हुए कहा था, "मेरा पहला सीजन तब हुआ था, जब मैं 15 वर्ष की उम्र की थी। कुछ दवाइयां थीं, जिन्होंने मेरा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर ठीक किया था। मेडिटेशन और योगा से भी बहुत मदद मिलती है, क्योंकि इस परेशानी में आपको खुद को शांत करना होता है। आज 20 साल हो गए मुझे मिर्गी की समस्या से ठीक हुए और मैं इस बारे में बहुत जागरूकता भी फैलाती हूं। आपको इलाज की जरूरत है और इसे ठीक किया जा सकता है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article