टीवी मसाला

Shefali Jariwala के निधन से सदमे में हैं रश्मि देसाई सहित ये TV स्टार्स, बोले- अभी भी भरोसा नहीं कर पा रहे हैं

TV Stars Still In Shocked On Shefali Jariwala Death: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर पर्सनालिटी शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। शेफाली जरीवाला के निधन का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। उनके निधन से रश्मि देसाई सहित टीवी के कई सितारे सदमे में हैं।

Image

शेफाली जरीवाला के निधन से सदमे में हैं टीवी स्टार्स

TV Stars Still In Shocked On Shefali Jariwala Death: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर पर्सनालिटी शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि बीती रात 11 बजे शेफाली जरीवाला की तबीयत अचानक बिगड़ी थी। ऐसे में उन्हें आनन-फानन में अंधेरी के एक अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां भर्ती होने से पहले ही शेफाली जरीवाला की कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हो गई। शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन से फैंस के साथ-साथ सितारे भी सदमे में हैं। रश्मि देसाई और अली गोनी जैसे स्टार्स ने पोस्ट शेयर कर बताया कि वह इस बात पर अभी भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि शेफाली जरीवाला इस दुनिया में नहीं रहीं।

रश्मि देसाई ने शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन को लेकर इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा, "मैं अभी भी इस खबर को समझने की कोशिश कर रही हूं। आप बहुत अच्छी इंसान थीं और मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्द तलाश रही हूं। आपको खूब याद किया जाएगा।" वहीं अली गोनी ने ट्वीट में शेफाली जरीवाला के निधन पर शोक जाहिर किया। उन्होंने लिखा, "शेफाली जरीवाला के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर हैरान हूं और स्पब्ध हूं। जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। आपकी आत्मा को शांति मिले।"

शेफाली जरीवाला का निधन

शेफाली जरीवाला का निधन

'बिग बॉस 13' स्टार तहसीन पूनावाला ने अपने ट्वीट में शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन पर शोक जाहिर करते हुए सिद्धार्थ शुक्ला को भी याद किया। उन्होंने लिखा, "इस बात से अभी भी स्तब्ध हूं कि मेरी दोस्त शेफाली जरीवाला इस दुनिया में नहीं रहीं। मैं उनसे आखिरी बार पार्टी में मिला था। जिंदगी बहुत छोटी है। वह "बिग बॉस 13' में मेरे साथ थीं। ये हैरानी की बात है कि सिद्धार्थ शुक्ला और अब यह मेरे सीजन के इस दुनिया में नहीं रहे। उनके प्रियजनों को मेरा प्यार।" पारस छाबड़ा का दिल भी शेफाली जरीवाला के निधन से टूट गया। उन्होंने स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा, "किसकी जिंदगी कितनी लिखी है कोई नहीं जानता। ओम शांति।"

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह ने शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन को लेकर इंस्टाग्राम पर लंबी-चौड़ी पोस्ट साझा की। उन्होंने अपना और शेफाली का गाना साझा किया और लिखा, "जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। मैं शेफाली को 25 सालों से जानता हूं। हमने साथ में कई शोज किये, कई बार हमारे रास्ते टकराए, लेकिन हमें नजदीकी से काम करने का मौका नहीं मिला। 2020 में शेफाली ने मुझे कॉल किया और कहा कि चलो साथ में गाना करते हैं। हमने ये कर दिखाया, एक खूबसूरत वीडियो, जिसे हमने कपिल शर्मा के शो में भी साथ में प्रमोट किया था। मुझे लगता है कि ये इनका आखिरी म्यूजिक वीडियो था।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article