टीवी मसाला

Shefali Jariwala ने आखिरी ट्वीट में सिद्धार्थ शुक्ला को किया था याद, फोटो शेयर कर कही थी दिल की बात

Shefali Jariwala Remembered Sidharth Shukla In Last Tweet: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने 42 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनका आखिरी ट्वीट सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए फोटो शेयर की थी।

Image

सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ी थी शेफाली जरीवाला की आखिरी पोस्ट

Shefali Jariwala Remembered Sidharth Shukla In Last Tweet: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। शेफाली जरीवाला ने 42 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस की मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है। 'कांटा लगा...' एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की बीती रात 11:00 बजे अचानक तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी ने उन्हें अंधेरी के अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश की थी। लेकिन अस्पताल में एडमिट होने से पहले ही शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद एक्ट्रेस की आखिरी पोस्ट खूब सुर्खियां बटोर रही है जो कि सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ी है।

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) ने बीते साल 2 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला की पुण्यतिथी पर उन्हें याद किया था। शेफाली जरीवाला ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह उन्हें गले लगाई नजर आईं। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा था, "तुम्हारे बारे में सोच रही हूं मेरे दोस्त।" शेफाली जरीवाला की इस पोस्ट पर अब लोग भी खूब कमेंट कर रहे हैं और एक्ट्रेस की आत्मा की शांति के लिए कामना कर रहे हैं।

शेफाली जरीवाला के निधन से शोक में डूबे टीवी स्टार्स

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन से टीवी के कई स्टार्स शोक में हैं। अर्जुन बिजलानी से लेकर अली गोनी, हिमांशी खुराना, पारस छाबड़ा, रश्मि देसाई और कई स्टार्स ने शेफाली जरीवाला को याद करते हुए पोस्ट शेयर की। हिमांशी खुराना ने अपनी स्टोरी में लिखा, "बिग बॉस...लगता है ये घर ही श्रापित है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article