टीवी मसाला

शेफाली जरीवाला की सेहत पर डॉक्टर्स ने किया बड़ा खुलासा , लंबे समय से जवान और खूबसूरत दिखने की ले रही थी दवाइयां

Shefali Jariwala Death Update: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की डेथ पर नई जानकारी सामने आई है। शेफाली के डॉक्टर्स की टीम ने बताया है कि वह पिछले 5-6 सालों से दवाइयाँ खा रही थी। परिवार से लेकर रिश्तेदार तक किसी को भी यकीन नहीं हो पा रहा है कि हुआ क्या था।

Image

Shefali Jariwala Death Update

Shefali Jariwala Death Update: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ( Shefali Jariwala) का बीती रात निधन हो गया। 42 की उम्र में एक्ट्रेस ने आखिरी सांस ली। बेहद कम उम्र में शेफाली ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी अचानक हुई मौत से हर कोई हैरान है। परिवार से लेकर रिश्तेदार तक किसी को भी यकीन नहीं हो पा रहा है कि हुआ क्या था। वहीं अब एक्ट्रेस की डेथ पर बड़ा अपडेट सामने आया है। एक्ट्रेस के डॉक्टर्स की टीम ने उनके इलाज पर खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से दवाइयां ले रही थी।

शेफाली जरीवाला( Shefali Jariwala) अपनी सेहत को लेकर काफी सजग थी वह डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज का भी पूरा ध्यान रखती थी। सूत्रों के मुताबिक वह पिछले 5-6 साल से जवान दिखने के लिए इलाज करवा रही थी। शेफाली का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया शेफाली "एंटी एजिंग ट्रीटमेंट" ले रही थी। डॉक्टर ने आगे बताया की एंटी एजिंग का मलतब है जवान दिखने के लिए किया जाने वाला इलाज। शेफाली दो दवाइयां ले रही थी जिसमे विटामिन सी और Glutathione नाम की दवाइयां थी। डॉक्टर ने दावा किया की इस दवा का हार्ट से कोई संबंध नही है ये दवाइयां स्किन फेयरनेस के लिए ली जाती हैं इसका असर स्किन पर ही होता है।

बताते चले कि शेफाली की मौत का कारण अभी पता नहीं चला है। डॉक्टर्स की टीम जांच कर रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने पर ही सच्चाई का पता चलेगा। शेफाली की पोस्टपार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी मौत कार्डिक अरेस्ट के कारण हुई है, जैसा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है। चिकित्सा अधिकारियों ने अभी तक मौत के कारण की पुष्टि नहीं की गई है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article