टीवी मसाला

बेटे Zain Kapoor संग IPL मैच देखने पहुंचे Shahid Kapoor, फैंस बोले 'ये मम्मी की तरह क्यूट...'

Shahid at IPL match with Son Zain: बॉलीवुड कलाकार शाहिद कपूर बीती रात अपने बेटे जेन कपूर के साथ आईपीएल मैच देखने के लिए पहुंचे थे। शाहिद कपूर अपने बेटे को मीडिया से दूर रखते हैं, जिस कारण जेन की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। लोग जेन को क्यूट बॉय कहकर बुला रहे हैं।

Image

बेटे Zain Kapoor संग IPL मैच देखने पहुंचे Shahid Kapoor

Shahid at IPL match with Son Zain: बॉलीवुड कलाकार शाहिद कपूर अपने बच्चों को मीडिया की लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। शाहिद कपूर चाहते हैं कि उनके बच्चे नॉर्मल लाइफ पाएं, जिस कारण वो मीडिया से उन्हें छुपाकर रखते हैं। हालांकि बीती रात शाहिद कपूर अपने बेटे जेन कपूर के साथ आईपीएल 2023 मैच देखने के लिए पहुंचे थे, जहां से सामने आई दोनों की फोटो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है। शाहिद कपूर के साहबजादे तस्वीर में बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं, जिस कारण लोग जेन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

जेन को मैच दिखाने के लिए पहुंचे शाहिद कपूर

एक वक्त था जब शाहिद कपूर बॉलीवुड के लवर बॉय थे लेकिन अब वो फैमिली मैन बन चुके हैं। शाहिद कपूर अपने काम पर ध्यान लगाते हैं और जब फ्री वक्त होता है तो परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। बीती रात शाहिद कपूर जेन को आईपीएल मैच दिखाने के लिए पहुंचे थे, जहां बाप-बेटे की इस जोड़ी ने जमकर एन्जॉय किया। शाहिद कपूर और जेन कपूर की तस्वीरें इंटरनेट पर इस वक्त चर्चा में हैं क्योंकि ये दोनों लम्बे समय के बाद एक साथ दिखाई दिए हैं।

मम्मी मीरा राजपूत की तरह दिखते हैं जेन कपूर

अभिनेता शाहिद कपूर के बेटे जेन कपूर अपनी मम्मी मीरा राजपूत की तरह दिखते हैं। जेन कपूर की तस्वीर पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो पापा की तरह स्मार्ट हैं लेकिन उनकी शक्ल मम्मी मीरा राजपूत से ज्यादा मिलती है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article