Sambhavna Seth Suffers From Miscarriage: टीवी और भोजपुरी दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस संभावना सेठ ने हमेशा अपने अंदाज से लोगों का दिल जीता है। लेकिन हाल ही में संभावना सेठ (Sambhavna Seth) पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। संभावना सेठ का मां बनने का सपना पूरा होने ही वाला था कि उनकी खुशियों को किसी की नजर लग गई। दरअसल, संभावना सेठ का मिसकैरेज हो गया है और इस बात की जानकारी उन्होंने और अविनाश द्विवेदी ने व्लॉग शेयर कर दी है। अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) का कहना है कि वो लोग प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर करने ही वाले थे, लेकिन उससे पहले ही संभावना सेठ का मिसकैरेज हो गया। व्लॉग में मिसकैरेज की बात पर संभावना सेठ की आंखें नम हो गईं।
संभावना सेठ (Sambhavna Seth) और अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, "जिंदगी ने हमें उम्मीदें दीं और खुशियां दीं नन्हे मेहमान के आने की, जिससे मिलने का हम इंतजार नहीं कर पा रहे थे। लेकिन मैं आज भारी दिल से आप लोगों के साथ ये साझा कर रहा हूं कि हमने मिसकैरेज का सामना किया है। दर्द बयां करने लायक नहीं है, लेकिन हम दोनों ने एक-दूजे का हाथ थामा हुआ है और अपने आप को इस प्यार से घेरा हुआ है। आप लोगों की समझदारी और प्रार्थना का शुक्रिया।"

संभावना सेठ का हुआ मिसकैरेज
व्लॉग में अविनाश द्विवेदी ने बयां की तकलीफ
संभावना सेठ (Sambhavna Seth) की प्रेग्नेंसी के बारे में अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) ने कहा कि 18 दिसंबर हमारे लिए बहुत बड़ा दिन था। क्योंकि आज इसका 3 महीना पूरा हुआ था और बहुत बड़ा स्कैन भी था। हमने तय किया था कि डॉक्टर से मुलाकात के बाद हम ये बात आप सबको बता देंगे। सबकुछ बहुत अच्छा जा रहा था। हम लोग बहुत खुश थे और हमें लग रहा था कि ये सफर आगे तक जाएगा। आज के स्कैन में बेबी की हार्टबीट डॉक्टर्स को नहीं दिखी, जो कि पिछले स्कैन में थी। किसी के पास इसका कारण नहीं है, हमने बहुत सावधानी बरती थी। ये संभावना के लिए बहुत मुश्किल वक्त था। हर तरीके से हमने कोशिशें की थीं।
