Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का फिनाले 28 जनवरी को है। फैंस विनर के नाम की चर्चा कर रहे हैं। हाल ही में शो से समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) बाहर हो गए है। शो में समर्थ अपनी लव लाइफ ईशा मालवीय (Isha Malviya) को लेकर चर्चा में थे। घर में दोनों अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते थे। कपल का इंटीमेट वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद ईशा और समर्थ को लोगों ने जमकर ट्रोल किया था। समर्थ ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में शो में इंटीमेट होने पर चुप्पी तोड़ी है।
ईशा संग इंटीमेट होने पर समर्थ ने तोड़ी चुप्पी
समर्थ ने कहा, मैं अपनी गर्लफ्रेंड ईशा से प्यार करता हूं। ये मेरा प्यार दिखाने का तरीका है। मैंने कुछ गलत नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा, अगर बिग बॉस (Bigg Boss 17) के मेकर्स को कुछ कॉन्ट्रोवर्शियल लगता तो वो उस क्लिप को ऑनएयर नहीं करते। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। शो से निकलने के बाद मैं चैन की नींद सोया हूं। मैंने शो में कुछ भी गलत नहीं किया है।
समर्थ ने आगे कहा कि ईशा के पापा मुझसे खुश नहीं थे। मैं समझ सकता हूं उन्हें अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड के बारे में शो में पता चला। मुझे उनसे कोई नाराजगी नहीं है। ईशा की मां को पता था कि हम दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, अरुण माशेट्टी, मन्नारा चोपड़ा शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट हैं। फैंस फिनाले एपिसोड के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
