बॉलीवुड

Fighter Review: शो स्टॉपर बने Hrithik Roshan, एरियल एक्शन फिल्म है फुल पैसा वसूल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 25, 2024, 09:43 AM IST

Fighter Review: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म फाइटर रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार थे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। अगर आप फाइटर देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें कैसी है फिल्म।

Image

Fighter (credit pic: instagram)

Fighter Review: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukome) की फिल्म फाइटर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद (Sidharth Anand) ने किया है। ये पहली भारतीय एरियल एक्शन फिल्म है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था। फिल्म में एक्शन के साथ देश भक्ति के जज्बें को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी एयरफोर्स ऑफिसर पर आधारित है जिन्हें एक सीक्रेट मिशन दिया जाता है। फिल्म में ऋतिक, दीपिका के साथ अनिल कपूर, अभिषेक ओबेरॉय और करण सिंह ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने फिल्म का रिव्यू दिया है।

तरण आदर्श ने फिल्म को ब्रिलियंट बताया है। पठान, वॉर के बाद निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने हैट ट्रिक लगाई है। फिल्म में हवाई लड़ाई, ड्रामा, इमोशन और देश भक्ति के जुनून को दिखाया गया है। ये एक मास एंटरटेनमेंट फिल्म है जिसमें ऋतिक रोशन ने शानदार काम किया है। इसे मिस ना करें।

तरण आदर्श ने फिल्म को बताया- शानदार

फाइटर की कहानी को चतुराई से बुना गया है जिसमें आतंकवाद के मुद्दे को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है आप खुद को उससे रिलेट कर पाएगा। फाइटर आपको स्क्रीन पर अलग अनुभव देने का काम करती है। फाइटर उन बहादुरों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है जो निस्वार्थ रूप से हमारे देश भी रक्षा करते हैं।

ऋतिक रोशन फिल्म के शो स्टॉपर हैं। उन्होंने ईमानदारी से अपने किरदार को निभाया है। वो हर फ्रेम में कमाल के दिख रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने अपने किरदार को बखूबी से निभाया है। ऋतिक-दीपिका की सिजलिंग केमिस्ट्री कमाल की है। अनिल कपूर हमेशा की तरह कमाल लग रहे हैं। सपोर्टिंग एक्टर के रोल में एक दम सही है। करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय ने अच्छा काम किया है। ऋषभ सावनी विलेन के रोल में खतरनाक हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article