टीवी मसाला

'बिग बॉस 19' को होस्ट करने के लिए सलमान खान ने वसूले 150 करोड़ रुपये !! प्रोड्यूसर ऋषि नेगी ने बताई सच्चाई

Salman Khan Fees for Bigg Boss 19: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर खबर बार ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं कि वो 'बिग बॉस 19' को होस्ट करने के लिए 150 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं। इन खबरों पर अब निर्माता ऋषि नेगी ने चुप्पी तोड़ते हुए असली सच्चाई बताई है।

Image

Pic Credit: Instagram

Salman Khan Fees for Bigg Boss 19: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) कई सालों के रिएलिटी शो 'बिग बॉस' को होस्ट करते आ रहे हैं। हर बार यह सुनने को आटा है कि सलमान खान ने अपने फीस में इजाफा कर दिया है। 'बिग बॉस 19' को लेकर भी ऐसी ही खबरें आ रही थी कि सलमान खान ने बतौर फीस 150 से 200 करोड़ रुपये चार्ज किये हैं। हालांकि सलमान खान ने कभी भी अपनी फीस पर खुलकर बात नहीं की। ऐसे में अब 'बिग बॉस 19' के निर्माता ने सलमान खान की 150 करोड़ रुपये सैलरी लेने की खबर पर चुप्पी तोड़ दी है।

सलमान खान द्वारा 150 करोड़ रुपये फीस लेने पर निर्माता ऋषि नेगी ने तोड़ी चुप्पी...

इंडिया टुडे की से बात करते हुए बिग बॉस 19 के निर्माता (बनिजय एशिया और एंडेमोलशाइन इंडिया) ऋषि नेगी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'सलमान खान की हर सीजन में 150 से 200 करोड़ रुपये सैलरी रहती है।' उन्होंने आगे कहा, 'यह कॉन्ट्रैक्ट उनके और जियो हॉटस्टार के बीच है, इसलिए मुझे इसकी जानकारी नहीं है। ऐसी जो भी अफवाह है, वो हर पैसे के लायक हैं। जब तक वो मेरे वीकेंड पर मौजूद हैं वो खुश इंसान हूं।'

सलमान खान की बात करें तो 'बिग बॉस 19' को होस्ट करने के अलावा वो फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही है। फिल्म में सलमान खान को एक आर्मी ऑफिसर के रोल में देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। इस मूवी में सलमान खान के अलावा चित्रांगदा सिंह, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, विपिन भारद्वाज, सिद्धार्थ मूली और जेन शॉ अहम रोल में दिखाई देंगे। इस मूवी का निर्देशन अपूर्वा लाखिया कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article