टीवी मसाला

KSBKBT 2 में कैमियो के लिए साक्षी तंवर ने की मेकर्स की जेब खाली, फीस जानकार लगेगा 440 वॉल्ट का करंट

Sakshi Tanwar Fees For KSBKBT 2: सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 ) में साक्षी तंवर नजर आ रही हैं। आपको जानकारी हैरानी होगी कि साक्षी ने अपने आइकॉनिक किरदार को दोबारा निभाने के लिए मेकर्स से अच्छी खासी फीस वसूली है।

Image

Image Source: Smriti Irani Instagram

Sakshi Tanwar Fees For KSBKBT 2: एकता कपूर का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' करीब 25 साल बाद टीवी दुनिया में लौटा। इस सीरियल से एक्ट्रेस और राजनेता स्मृति ईरानी ने छोटे परदे पर वापिस की। मॉडर्न तुलसी और मिहिर को देख फैंस काफी खुश हुई। सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। पिछले हफ्ते सीरियल को 2.2 रेटिंग मिली जो 'अनुपमा' को टक्कर देता हुआ नजर आए। जैसा कि आपको मालूम है सीरियल में साक्षी तंवर ने कदम रखा जो अपना आइकॉनिक किरदार परिवार का रोल निभा रही हैं। इससे जुड़ बड़ी खबर सामने आई है कि साक्षी ने इस किरदार को वापिस निभाने के लिए प्रोड्यूसर एकता कपूर से भारी भरकम फीस चार्ज की।

रिपोर्ट्स कि मानें तो सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में कैमियो के लिए साक्षी तंवर ने मेकर्स ने प्रति एपिसोड के लिए 12 से 14 लाख रुपए चार्ज किये हैं। प्रोडक्शन हाउस के करीबी सूत्र ने मीडिया को बताया, "एकता चाहती थीं कि कोई ऐसा हो जो तुरंत नॉस्टैल्जिक असर पैदा करे। साक्षी इसके लिए बिल्कुल सही बैठती हैं। मेकर्स फीस देने को तैयार थे क्योंकि उन्हें पता है कि उनकी मौजूदगी दर्शकों के लिए टीवी के एक पूरे युग को वापस लाएगा।" साक्षी की फीस जानकार लोगों को झटका लगा है। स्मृति ईरानी ने भी साक्षी की तरफ एक एपिसोड के लिए तगड़ी फीस मेकर्स से वसूली है। साक्षी और स्मृति की स्क्रीन पर जोड़ी साथ में देखना जनता के लिए एंटेरटेन्मेंट का डबल डोज है। दर्शकों का मानना है कि शायद टीआरपी की खातिर मेकर्स ने साक्षी की एंट्री सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में कराई। सिर्फ यही नहीं साक्षी एकता की अच्छी दोस्त भी हैं।

साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आखरी बार टीवी पर सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नजर आई थी। ये एक हिट टीवी सीरियल रहा था। इसके बाद साक्षी ने टीवी छोड़ ओटीटी का दामन पकड़ लिया। साक्षी अब ओटीटी दुनिया की एक फेमस स्टार बन गई हैं। साक्षी की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article