टीवी मसाला

Paras Kalnawat के बाद अब Sagar Parekh ने ठुकराया 'अनुपमा'! गिरती TRP के बीच छोड़ा रुपाली गांगुली का शो

Sagar Parekh To Quit Anupamaa: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के 'अनुपमा' का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें समर की मौत दिखाई गई। समर की मौत को लेकर माना जा रहा है कि सागर पारेख 'अनुपमा' को छोड़ने की फिराक में हैं।

Image

पारस कलनावत के बाद 'अनुपमा' को छोड़ेंगे सागर पारेख

Sagar Parekh To Quit Anupamaa After Paras Kalnawat: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो को टीआरपी लिस्ट में नंबर वन बनाने के लिए मेकर्स ने दांव-पेंच लगाने शुरू कर दिये हैं। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के 'अनुपमा' का एक प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अनुपमा के छोटे बेटे समर की मौत दिखाई गई और इसका जिम्मेदार अनुज को बताया गया। प्रोमो के वायरल होते ही 'अनुपमा' के फैंस के बीच खलबली मच गई है।

दरअसल, रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के धमाकेदार शो 'अनुपमा' (Anupamaa) का प्रोमो देख यह भी अटकलें लगने लगी हैं कि सागर पारेख जल्द ही शो को अलविदा कह देंगे। इस बात को लेकर 'अनुपमा' के फैंस में रोश देखने को मिला। उन्होंने सागर पारेख की सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट कर उनसे शो न छोड़ने की गुजारिश की। एक यूजर ने सागर पारेख की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, "हमें बताओ कि समर कहीं नहीं जा रहा। अनुपमा में समर ही था, जिसे सबसे ज्यादा प्यार मिलता था। जो अपनी मां को हमेशा सपोर्ट करता था। हमें बताओ कि ये केवल सपना है और आप शो नहीं छोड़ रहे।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "सर अब आप शो मत छोड़ो, एक आप ही तो अच्छे किरदार थे।"

बता दें कि 'अनुपमा' (Anupamaa) में सागर पारेख से पहले पारस कलनावत ने 'समर' का किरदार अदा किया था। उन्हें बतौर समर दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। लेकिन मेकर्स संग अनबन के कारण उन्हें अचानक शो छोड़ना पड़ा था। ऐसे में सागर पारेख ने पारस कलनावत की जगह ली और समर बनकर लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। वहीं सागर पारेख सच में 'अनुपमा' को अलविदा कहने वाले हैं या नहीं, इस बात को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article