टीवी मसाला

बकरा ईद पर मासूम जानवरों की कुर्बानी देने वालों पर फूटा रूपाली गांगुली का गुस्सा, कहा 'दया को धर्म बनाओ...'

Rupali Ganguly on Animal Sacrifice: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली को जानवरों से कितना प्यार है ये सभी को मालूम है। इस बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए बकरा ईद पर दी जाने वाली कुर्बानी को लेकर आवाज उठाई। जानिए क्या कहना है रूपाली का।

Image

Rupali Ganguly on Animal Sacrifice

Rupali Ganguly on Animal Sacrifice: टीवी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। राजन शाही के सीरियल 'अनुपमा' से रूपाली को टीवी नहीं बल्कि पूरे देश में पहचान मिली। इसी के साथ रूपाली गलत और सही के लिए आवाज उठाने से कभी पीछे नहीं हटतीं। सीरियल 'अनुपमा' से घर-घर पहचान बना चुकीं रूपाली देश के खिलाफ बोलने वालों को भी नहीं बख्शती। 7 अप्रैल को बकरा ईद त्योहारा मनाया जाएगा जिसके चलते रूपाली ने जानवरों की कुर्बानी को लेकर आवाज उठाई। इस रिपोर्ट में देखिए रूपाली का पोस्ट।

7 अप्रैल को 'ईद उल अजहा' जिसे बरका ईद के नाम से भी जाना जाता है। इस त्योहार में इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग बकरों और अन्य जानवरों की कुर्बानी दी जाती हैं। लोग इसे त्योहार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इसी को देखते हुए रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने बकरों की बलि चढ़ाने की प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि 'भगवान के नाम पर किसी निर्दोष जानवर को मारना धार्मिक नहीं हो सकता। इससे भगवान कभी खुश नहीं होंगे। भगवान के लिए सभी जीव समान हैं। दया को अपना धर्म बनाओ। किसी मासूम पशु की बलि देने से बेहतर है कि आप अपने अंदर की नेगेटिविटी की बलि दे दें।'

बता दें रूपाली गांगुली ने अपने इस पोस्ट में किसी त्योहार का नाम तो नहीं लिया लेकिन वो किस बारें में कह रही थी ये सभी को मालूम है। रूपाली के शो कि बात करें तो कहानी में कुछ महीनों का लीप आया है। अनुपमा (Anupama) शाह परिवार और बेटी राही को छोड़कर मुंबई चली गई। दूसरी तरफ कोठारी हाउस में राही दूसरी अनुपमा बन रसोई और रिश्ते संभाल रही है। ख्याति राही से ज्यादा माही को तवज्जो को देती है। प्रार्थना भी कोठारी हाउस छोड़ अब कृष्ण कुंज में रहती है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article