टीवी मसाला

Anupamaa: सुधांशु पांडे के जाते ही Rupali Ganguly ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, चंद लाइनों में निकाल दी दिल की भड़ास

Anupama share cryptic note after Sudhanshu Pandey quits anupama: अनुपमा उर्फ रूपाली गांगुली ने अपने को-स्टार सुधांशु पांडे के शो छोड़ कर जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। जिसे देख फैंस अलग-अलग तरफ की अटकलें लगा रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Rupali Ganguly share cryptic note after Sudhanshu Pandey quits anupama

Rupali Ganguly share cryptic note after Sudhanshu Pandey quits anupama: स्टार प्लस का सबसे अधिक रेटिंग वाला शो इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। बता दें की शो में वनराज का रोल अदा करने वाले सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) ने अनुपमा सीरीअल को अलविदा कह दिया है। हाल ही में उन्होंने के वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की है। अब अचानक सुधांशु पांडे के शो छोड़ कर जाने पर फ़ैस रूपाली गांगुली संग उनके झगड़े को मुख्य कारण मान रहे हैं। अब इस बीच अनुपमा ने एक पोस्ट साझा किया जहां उन्होंने "बुरे" लोगों के बारे मे बात की थी। आइए देखते है इस रिपोर्ट में कि रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का इशारा किस तरफ है।

अनुपमा (Anupama) शो छोड़ को जब से सुधांशु पांडे गए हैं सभी की नजर शो के एक-एक व्यक्ति पर टिकी हुई हुई। फैंस ने यहाँ तक नोटिस कर लिया है कि राजन शाही और सुधांशु पांडे एक दूसरे को अब फॉलो नहीं कर रहे हैं। इस मामले में अब तक रूपाली गांगुली ने को बयान नहीं दिया है हालांकि उन्होंने अपमे इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर सभी के में में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रूपाली गांगुली ने अपने पोस्ट में लिखा की "अगर कोई आपके साथ बुरा व्यवहार करता है तो पहले प्यार करने की कोशिश करने, अगर फिर भी ठीक नहीं होता तो उस पर दया करें अगर फिर भी कुछ ठीक नहीं रहता तो दूरी बना लें।

बता दें की अनुपमा उर्फ रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे के बीच की अनबन अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती है। इस बार भी फैंस ये अनुमान लगा रहे हैं कि कलाकारों के बीच अनबन की वजह से ही सुधांशु पांडे शो छोड़ कर जा चुके हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article