टीवी मसाला

Rubina Dilaik के पति अभिनव शुक्ला का फूटा Vidyut Jammwal पर गुस्सा, न्यूड तस्वीर नहीं इस वजह से हुए नाराज

Abhinav Shukla Bashesh On Vidyut Jammwal: कुछ दिन पहले बॉलीवुड एक्टर विद्युत् जामवाल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसके बाद अभिनव शुक्ला ने पोस्ट कर उन्हें ट्विटर पर खूब खरी खोटी सुनाई।

Image

Abhinav Shukla Bashesh On Vidyut Jammwal

Abhinav Shukla Bashesh On Vidyut Jammwal: टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला जल्द ही पत्नी रुबीना दिलाइक संग घर में दो बच्चों का स्वागत करने वाले हैं। ऐसे में वो हार बार अपनी तस्वीरों और वीडियोज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐसे में हाल ही में अभिनव का गुस्सा बॉलीवुड एक्टर विद्युत् जामवाल पर फूटा है। सिर्फ यही नहीं उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट कर अपनी बात रखी है। ऐसा क्या हुआ दोनों के बीच जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

कुछ समय पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर विद्युत् जामवाल (Vidyut Jammwal) ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें न्यूड होकर वो प्रकृति का लुफ्त उठा रहे हैं, लेकिन एक तस्वीर में उन्होंने पेड़ के नीचे आग जलाई थी। जिसको लेकर टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) गुस्सा होकर लिखते हैं कि प्रकृति से जुड़ाव अच्छा है, क्या खाना है और क्या पहनना है यह पूरी तरह से व्यक्तिगत पसंद है। लेकिन किसी जीवित पेड़ के बगल में आग लगाना, उसे जलाना प्रकृति के अनुकूल नहीं है और कैंपिंग/बाहरी नैतिकता के खिलाफ है। जब तक कि जीवित रहने के लिए इसकी आवश्यकता न हो। वह पत्थर का स्टोव बहुत अप्रभावी दिखता है, यदि आपके पास 6-7 दिनों की विलासिता होती तो डकोटा की आग बहुत अच्छी होती। मेरा मानना है कि बुशक्राफ्ट को स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए!

ऐसे में हर कोई अब अभिनव का सप्पोर्ट करते हुए विद्युत् को इंटरनेट पर खूब ट्रोल कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें की अभिनव बिग बॉस 14 में नजर आ चुके हैं साथ ही सभी का दिल भी जीत चुके हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article